Yudhra Box Office Collection: शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 'युध्रा' की हालत ढीली, 5 गुना गिरा कलेक्शन

Yudhra Box Office Collection: सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की एक्शन थ्रिलर शुक्रवार को रीलीज हुई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर जमकर कमाई की. वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देने को मिल रही है.

Yudhra Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ शुक्रवार 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपए के बॉक्सऑफिस कलेक्शन से बेहतरीन शुरुआत की थी. लेकिन दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई. आइए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.

युध्रा के दूसरे दिन का बॉक्सऑफिस कलेक्शन

शुक्रवार को नेशनल सिनेमा डे के मौके पर ‘युध्रा’ को फायदा हुआ था. इस दिन सभी फिल्म की टिकट मात्र 99 रुपये में बिके थे, जिसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की ‘युध्रा’ ने पहले दिन 4.50 करोड़ रुपए कमाए. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने महज 1.50 करोड़ की कमाई की. यानी कि फिल्म में 5 गुना गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने दो दिनों में 6 करोड़ रुपये कमाए हैं. आज रविवार है, जिसकी वजह से मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है.

Also Read: Yudhra Movie Review: क्या देखनी चाहिए ये एक्शन से भरी फिल्म ये 3 सवाल देंगे जवाब

Also Read: Yudhra: सिद्धांत चतुवेर्दी ने फिल्म में राघव जुयाल के विलेन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनका करियर और…

फिल्म के बारे में

सिद्धांत चतुर्वेदी, माल्विका मोहन और राघव जुयाल की फिल्म ‘युध्रा’ में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म में दर्शकों को कहानी, एक्टिंग और एक्शन की जमकर तारीफ हुई. लेकिन फिल्म की कमाई को देख मेकर्स काफी निराश हो गए हैं. इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है. वहीं, फिल्म की कहानी फरहान अख्तर, अक्षत घड़ियाल और श्रीधर राघवन ने लिखी है.

Also Read: Yudhra Movie:युध्रा से हॉलीवुड फिल्म ग्लेडिएटर की स्टंट टीम जुड़ी है..निर्देशक ने और भी किये खुलासे

Also Read: Yudhra: क्या राघव का विलन अवतार सिद्धांत पर पड़ेगा भारी, ट्रेलर 2 में दिखा दमदार एक्शन अवतार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >