Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बुरी तरह ये शख्स पीटेगा, युवराज वापसी के साथ ही इसे बनाएगा अपना निशाना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आलिया और प्रियांशु के माता-पिता को उनके प्रप्रोजल के बारे में पता तल जाएगा. वह कॉलेज आ जाएंगे. दूसरी तरफ युवराज की वापसी से नया हंगामा देखने को मिलेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कुछ लड़कियां अरमान के साथ फ्लर्ट करने लगती है. ये देखकर अभीरा को जलन होती है और वह उसे दूसरी जगह ले जाती है. एक लड़का अभीरा के छोटे स्कर्ट पर कमेंट करता है. वह कहता है कि उसने ऐसा स्कर्ट पहना है क्योंकि वह लड़कों को आकर्षित करना चाहती है. अरमान ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है और उस लड़के को घूसा मार देता है. ऐसा करने पर वार्डन अरमान को सजा देने का फैसला करती है.

अरमान को बुरी तरह कौन पीटेगा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रिहान, प्रियांशु को अभीरा और अरमान के अतीत के बारे में पता चल जाता है. अभीरा को शक होता है कि ये अरमान ने बताया होगा. दूसरी तरफ रिहान, आलिया और प्रियांशु के प्रप्रोजल वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट कर देता है. आलिया और प्रियांशु बताते हैं कि उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ है. दोनों कॉलेज कैंपस में ही शादी करने का फैसला करते हैं. शादी की तैयारियों के बीच दोनों के परिवार वाले कॉलेज आ जाते हैं. उनके आदमी अरमान और अभीरा पर हमला करते हैं. अरमान को बुरी तरह वह पीटते है और वह बेहोश हो जाता है.

मायरा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा युवराज

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सात साल के लंबे इंतजार के बाद अभीरा और अरमान एक साथ फिर से आएंगे. दोनों एक साथ घर लौटते हैं और कावेरी उनका स्वागत करती है. दोनों के बीच रोमांटिक पल भी दिखाया जाएगा. हालांकि उनकी खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी. युवराज की वापसी हो रही है. उसके आने से शो में नया ट्विस्ट आएगा. अभीरा के लिए युवराज का पागलपन एक बार फिर से देखने मिलेगा. युवराज, मायरा को नुकसान पहुंचने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस दिवाली पर फिर से होगी अरमान और अभीरा की शादी, मिटेगी 7 सालों की दूरियां, फिर आएगा नया विलेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >