Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा- अरमान का वीडियो देखकर ये शख्स होगा शॉक्ड, इस वजह से डिप्रेशन में चली जाएगी मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान वह वीडियो देखकर काफी शॉक्ड हो जाता है. वह इसे डिलीट करवाने के लिए अपने दोस्त की मदद लेता है. दूसरी तरफ अभीरा तक भी ये वीडियो पहुंच जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी, काजल को माधव से गिफ्ट मांगने के लिए कहती है, काजल, माधव से आइसक्रीम मांगती है और वह उसे लाकर दे देता है. काजल पूछती है कि वह इतनी जल्दी आइसक्रीम कैसे लेकर आ गया. वह कहता है कि अभीरा ने उसे दिया था. माधव उससे पूछता है कि उसने आइसक्रीम ही क्यों मांगा. इसपर काजल कहती है ऐसा उसे अरमान ने करने के लिए कहा था. काजल और माधव समझ जाते हैं कि अरमान और अभीरा ने मिलकर उनके साथ शरारत की है.

अरमान नहीं डिलीट कर पाएगा वीडियो

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को कोर्ट के बाहर पता चलता है कि उसका और अभीरा का फेक वीडियो वायरल हो गया है. वह इसे डिलीट करने में रियांश की हेल्प लेता है. अभीरा को अरमान वह वीडियो दिखाता है. अभीरा परेशान हो जाती है. रियांश, अरमान को बताता है कि उसने कई साइट्स से वीडियो डिलीट कर दिया है, लेकिन जब तक वीडियो का असली सोर्स नहीं पता लगता वह इसे हटा नहीं पाएगा. अरमान और अभीरा ये सुनकर काफी परेशान हो जाते हैं.

कावेरी देख लेगी अरमान और अभीरा का वीडियो

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान इस बात को सोचकर राहत की सांस लेते हैं कि मायरा ने ये वीडियो नहीं देखा. कावेरी वह वीडियो देखकर हैरान हो जाती है. कावेरी, कृष से पूछती है कि वह किस वीडियो के बारे में बात कर रहे. अभीरा और अरमान इस बात को टालने की कोशिश करते हैं, लेकिन कृष उसे वह वीडियो दिखा देता है. कावेरी के वीडियो देखने पर दोनों काफी शर्मिंदा हो जाते हैं. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा को अपने वायरल वीडियो की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ेगी. स्कूल में मायरा का बच्चे वीडियो की वजह से मजाक उड़ाएंगे. वह ये सदमा बर्दाशत नहीं कर पाएगी और डिप्रेशन में चली जाएगी.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: सीरियल में होगी नये शख्स की एंट्री, अभीरा और अरमान के रोमांटिक पल का वीडियो होगा लीक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >