Yeh Jawaani Hai Deewani 2: 'ये जवानी है दीवानी' का बनेगा सीक्वल? बनी की बेस्ट फ्रेंड 'अदिति' ने खोले राज

Yeh Jawaani Hai Deewani 2: रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का सीक्वल आएगा या नहीं, इसके बारे में फैंस जानना चाहते हैं. फिल्म से जुड़े एक शख्स ने इसका खुलासा कर दिया है.

Yeh Jawaani Hai Deewani 2: रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी सुपरहिट हुई थी. फिल्म की कहानी चार दोस्तों की है. फिल्म साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है. हाल ही में फिल्म में ‘अदिति’ का रोल प्ले करने वाली कल्कि ने बताया कि ये जवानी है दीवानी का सीक्वल बनाने का कोई चांस है या नहीं.

क्या ये जवानी है दीवानी का आएगा सीक्वल?

कल्कि कोचलिन ने आफ्टरआवर्स पर ऑल अबाउट ईव के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये जवानी है दीवानी के सीक्वल पर बताया कि ऐसा कोई प्लान नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा, वह मैजिक फिर से लाना काफी मुश्किल है. आज के समय में सीक्वल निराशाजनक हैं. एक अच्छा सीक्वल बनाना बहुत रेयर है. साथ ही उन्होंने कहा, मैंने सीक्वल की कोई अफवाह नहीं सुनी.

ये जवानी है दीवानी के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें

अयान मुखर्जी ने ये जवानी है दीवानी का निर्देशन किया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही रणबीर कपूर ने फिल्म साइन कर दी थी. दूसरी तरफ मूवी में नैना के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण पहली पसंद नहीं थी. इस रोल के लिए पहली पसंद कैटरीना कैफ थी. उस समय कैट ने इस फिल्म के बदले धूम 3 साइन कर लिया और फिर ये रोल दीपिका को मिल गई. जबकि अदिति के मंगेतर तरण खन्ना के रोल के लिए बॉबी देओल पहली पसंद थी. हालांकि उस समय एक्टर यमला पगला दीवाना 2 की शूटिंग कर रहे थे और फिर ये कुणाल रॉय कपूर को मिल गई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

Also Read- Ramayana में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर ? बॉलीवुड का ये दिग्गज एक्टर देगा जटायु को आवाज, लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >