नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर नहीं आएंगे ‘रॉकी भाई’! यश ने रिजेक्ट की मूवी, वजह जान चौंक जाएंगे आप

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा था कि नितेश तिवारी की रामायण में यश, रावण का रोल निभाएंगे. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि मेकर्स संग उनकी बातचीत चल रही है और चांस है कि वो इस रोल के लिए हां कह देंगे.

Ramayan: फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की रामायण इन दिनों चर्चा में है. कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसमें भगवान राम और सीता की भूमिका निभाएंगे. केजीएफ फेम साउथ स्टार यश के रावण बनने को लेकर भी चर्चा थी. अब अपडेट आया है कि यश ने इस किरदार के लिए मना कर दिया. इस फिल्म को उन्होंने ठुकरा दिया.

यश ने रामायण को कहा ना!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा था कि नितेश तिवारी की रामायण में यश, रावण का रोल निभाएंगे. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि मेकर्स संग उनकी बातचीत चल रही है और चांस है कि वो इस रोल के लिए हां कह देंगे. अब एक सूत्र ने पुष्टि की है कि अभिनेता ने रावण की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया है.

इस वजह से यश ने मूवी को ठुकराया

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ”यश इस बात का बहुत ध्यान रखते हैं कि उनके प्रशंसक क्या चाहते हैं और फ़िलहाल, वे निश्चित रूप से उन्हें एक नकारात्मक भूमिका में स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने हमेशा अपने प्रशंसकों पर विश्वास किया है और उनकी भावनाओं के मुताबिक काम किया है, इसलिए वह इस भूमिका को नहीं निभाएंगे.”

Also Read: Bloody Daddy: इस वजह से शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी ओटीटी पर हुई रिलीज, क्या बनेगा इसका सीक्वल? यहां जानिए

जानें कब होगी शूटिंग

रामायण का निर्माण अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा द्वारा किया जाएगा, जिसमें नितेश तिवारी और रवि उद्यावर निर्देशक होंगे. कहा जा रहा है कि दिसंबर 2023/जनवरी 2024 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है. पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि इसपर आधिकारिक घोषणा इस दिवाली की जाने की उम्मीद है. रणबीर और आलिया अपने किरदार के लिए काफी उत्साहित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >