Yash Upcoming Movies: केजीएफ के रॉकी भाई का इन फिल्मों में बजेगा डंका, दूसरी वाली के लिए बेताब हैं फैंस

Yash Upcoming Movies: साउथ सुपरस्टार यश ने केजीएफ फ्रेंचाइजी की 2 फिल्मों से बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसके बाद एक्टर की एक के बाद एक फिल्में लाइनअप हैं, जिनमें टॉक्सिक से लेकर रामायण शामिल है.

Yash Upcoming Movies: साउथ सुपरस्टार यश ने केजीएफ, केजिएफ 2, जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है. इसके साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग में भी बढ़ोत्तरी हुई है. ऐसे में उनके फैंस अपने सुपरस्टार को एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाते और बॉक्सऑफिस के रिकॉर्ड्स तोड़ते देखने के लिए बेताब हैं. और अगर आप भी उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए बताते हैं किन फिल्मों से केजीएफ के रॉकी भाई थिएटर्स में डंका बजाने वाले हैं.

रामायण

यश को हीरो का रोल करते देखते देखते अगर अब भी उन्हें अलग अवतार में देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाए. क्योंकि जल्द ही एक्टर नितेश तिवारी की निर्देशित रामायण में नजर आएंगे. इस फिल्म में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ सई पल्लवी और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो राम-सीता का किरदार निभाएंगे.

टॉक्सिक

रामायण के बाद सुपरस्टार यश फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं. इस फिल्म में एक्टर का ग्रे शेड किरदार देखने को मिलेगा. इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

माय नेम इज किराटका

यश की एक्शन थ्रिलर फिल्मों के बाद उनकी रोमांटिक फिल्म के लिए भी तैयार हो जाए. क्योंकि इस साल के आखिर तक एक्टर की रोमांटिक फिल्म ‘माय नेम इज किराटका’ आ रही है.

गूगली 2

यश पवन वादेयर की निर्देशित फिल्म गूगली-2 में भी नजर आएंगे. इस फिल्म के पहले भाग ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था. जिसके बाद अब फैंस इसके अगले भाग का भी इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

Also Read: Naam Release Date: 18 साल का वनवास काटकर आ रही है अजय देवगन की ‘नाम’, भूल भुलैया 3 की बढ़ी मुश्किलें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >