Ramayana: रावण बने यश ने की रकुल प्रीत सिंह की तारीफ, बोले- शूर्पणखा के रोल को शानदार तरीके से निभाया

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के 'प्रथम संकल्प' इवेंट में रावण बने यश ने शूर्पणखा का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रकुल ने इस किरदार को शानदार तरीके से निभाया है. यश के इस बयान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'प्रथम संकल्प' इवेंट में फिल्म का ट्रेलर चुनिंदा लोगों को दिखाया गया, जहां पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स मौजूद रहे. इसी दौरान रावण बने यश ने शूर्पणखा का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की. आइए जानते हैं, उन्होंने रकुल के बारे में क्या कहा.

Yash On Rakul Preet Singh Performance: रकुल प्रीत सिंह की परफॉर्मेंस पर क्या बोले यश?

इवेंट के दौरान यश ने रकुल प्रीत सिंह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "शूर्पणखा के रूप में उन्होंने जिस तरह इस किरदार को निभाया है, वह सच में शानदार है."

यश ने भले ही उनकी परफॉर्मेंस के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन उनकी इस एक बात ने ही फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है.

Rakul Preet As Surpanakha: क्यों खास है रकुल प्रीत सिंह का किरदार?

'रामायण' में शूर्पणखा सिर्फ एक निगेटिव किरदार नहीं, बल्कि कहानी का बेहद अहम हिस्सा है. इस बार मेकर्स इस किरदार को नए अंदाज और ज्यादा इमोशनल डेप्थ के साथ दिखाने वाले हैं. यही कारण है कि रकुल प्रीत सिंह की कास्टिंग शुरू से ही चर्चा में बनी हुई है.

Ramayana Pratham Sankalp Event Rakul Look: रकुल के लुक ने क्यों खींचा सबका ध्यान?

'प्रथम संकल्प' इवेंट में रकुल प्रीत सिंह का लुक भी खूब चर्चा में रहा. सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी खूबसूरती, रॉयल अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की.

Ramayana Movie Release: कब रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी की 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा. वहीं, दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Ramayana: मैं जिंदगी भर आपका ऋणी रहूंगा… लक्ष्मण का किरदार मिलने पर इमोशनल हुए रवि दुबे, डायरेक्टर नितेश तिवारी का किया धन्यवाद


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >