Toxic Trailer Kiara Advani: टॉक्सिक 'Toxic: A Fairytale for Grown Ups' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा हैं. ट्रेलर में कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में नजर आई हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. उनके किरदार में बदले की भावना और भावनात्मक गहराई साफ देखने को मिलती है.
Yash Menifested Kiara to be Nadia: यश ने मैनिफेस्ट किया था
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कियारा आडवाणी ने अपने इस किरदार का श्रेय को-स्टार यश और फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास को दिया. उन्होंने कहा कि दोनों की वजह से वह इस किरदार को इतनी मजबूती से निभा सकीं.
कियारा ने कहा,
“मुझे पूरा भरोसा है कि इस फिल्म में नादिया का किरदार गीतू और यश के मेनिफेस्टेशन से ही मुझे मिला. उन्होंने मुझ पर तब भरोसा किया, जब मुझे खुद भी नहीं पता था कि मैं एक एक्टर के तौर पर इतना बड़ा और चुनौतीपूर्ण रोल निभा सकती हूं. आज जब मैं फिल्म के हर छोटे-छोटे हिस्से को देखती हूं, तो मेरे मन में सिर्फ उनके लिए आभार है.”
Shooting Environment Was Too Comfortable - Kiara Advani : शूटिंग का माहौल काफी कम्फर्टेबल
कियारा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान गीतू और यश ने ऐसा माहौल बनाया, जहां कलाकार खुलकर काम कर सके. कियारा ने कहा,
“गीतू और यश, इस खास किरदार के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. यह रोल मेरे करियर के सबसे यादगार किरदारों में से एक रहेगा. मुझे लगता है कि 'टॉक्सिक' से पहले वाली कियारा और इस फिल्म के बाद वाली कियारा में काफी बदलाव होगा. आपने सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि फिल्म के हर कलाकार को पूरा सहयोग और सम्मान दिया. इस फिल्म का अनुभव इतना खास रहा है कि अब हर नई फिल्म से हमारी उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएंगी".
I want you to Meet Nadia Soon: आप जल्द से जल्द नादिया से मिलो
कियारा ने इवेंट के दौरान अपने किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की, लेकिन उन्होंने बताया कि वह 'नादिया' के रूप में दर्शकों के सामने आने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा,
"मैं चाहती हूं कि लोग जल्द से जल्द नादिया से मिलें और उसे महसूस करें. मैं उसे एक शब्द में नहीं बता सकती, इसलिए बेहतर होगा कि दर्शक खुद फिल्म देखकर उसे जानें."
कियारा ने अपने सह-कलाकारों और पूरी टेक्निकल टीम की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "आप सभी के साथ काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा. हर किसी ने बेहतरीन काम किया है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि दर्शक वह जादू देखें, जो पूरी टीम ने इस फिल्म में मिलकर बनाया है."
When Toxic Will Release: कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?
ट्रेलर आने के बाद से ही फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यश और कियारा आडवाणी स्टारर 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: Toxic: ‘तबाही’ के बोल्ड सीन्स पर कियारा हुईं ट्रोल, यश ने किया सपोर्ट, बोले- जो सही लगे, वही करो
