Dhurandhar में 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस करने वाली सारा अर्जुन कौन? जो चाइल्ड आर्टिस्ट से बनी लीड एक्ट्रेस

Dhurandhar में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली सारा अर्जुन कौन हैं? जानें कैसे एक चाइल्ड आर्टिस्ट ने 20 साल बड़े सुपरस्टार संग रोमांस करते हुए लीड एक्ट्रेस के तौर पर बनाई अपनी पहचान.

Dhurandhar: रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक उनके जन्मदिन (6 जुलाई) को जारी किया गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया. जहां एक तरफ इस स्पाई थ्रिलर में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार हैं, वहीं दूसरी तरफ सभी की नजरें टिकीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन पर.

सारा अर्जुन, जो अब 18 साल की हैं, पहले एक पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर जानी जाती थीं. अब वह ‘धुरंधर’ में 20 साल बड़े रणवीर सिंह के अपोजिट रोमांस करती नजर आएंगी. ऐसे में आइए इनके बारे में आपको सबकुछ बताते हैं.

कौन हैं सारा अर्जुन?

सारा अर्जुन का जन्म 2005 में हुआ था. वह एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं. महज 1 साल की उम्र में उन्होंने ऐड फिल्म से करियर की शुरुआत की. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली 2011 की तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ से, जिसमें उन्होंने विक्रम की बेटी का किरदार निभाया था. इसके बाद वह ‘एक थी डायन’, ‘सांड की आंख’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.

इसके बाद 2022 में, वह मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन’ में यंग नंदिनी के किरदार में दिखीं, जो ऐश्वर्या राय द्वारा निभाए गए किरदार का बचपन था. इस फिल्म की बंपर कमाई ने उन्हें देश की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट्स में से एक बना दिया.

अब लीड एक्ट्रेस बनीं सारा

‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन की मौजूदगी को Peeping Moon ने 2024 में रिपोर्ट किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, “फिल्म में सारा का रोल छोटा हो सकता है लेकिन यह उनके ट्रांजिशन का प्रतीक है जो कि एक चाइल्ड आर्टिस्ट से एक लीडिंग लेडी तक का सफर.”

फिल्म के सामने आए पहले लुक में सारा अर्जुन को तीन जगह दिखाया गया है. एक क्लब में डांस करते हुए, रणवीर के साथ कार में, और फिर डांस करते हुए.

यह भी पढ़े: Ramayana: रणबीर की रामायण से बॉबी देओल का पत्ता साफ? निभाने वाले थे ये अहम किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >