जब वीरू देवगन ने बेटे Ajay Devgn के लिए भेजे थे 200 ट्रेंड फाइटर्स, जानें ये शॉकिंग किस्सा

अजय देवगन ने शो यादों की बारात में एक किस्सा बताया था. इसमें एक्टर के साथ रितेश देशमुख, साजिद खान और अभिषेक बच्चन साथ में नजर आए थे. इस दौरान भोला एक्टर ने बताया था कि एक बार उन्हें 20-25 लोगों ने मिलकर मारा था.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म भोला रामनवमी के दिन रिलीज हो चुकी है. ओपनिंग डे पर मूवी ने अच्छा प्रदशर्न किया, लेकिन दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखने को मिली. इस बीच उनसे जुड़ी अलग-अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. अजय को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो गए है. भले ही आज वो दिग्गज अभिनेता है, लेकिन क्या आप जानते है कि एक बार सिंघम एक्टर की सड़क पर लड़ाई हो गई थी.

अजय देवगन के जीप के सामने आ गया था एक बच्चा

अजय देवगन ने शो यादों की बारात में एक किस्सा बताया था. इसमें एक्टर के साथ रितेश देशमुख, साजिद खान और अभिषेक बच्चन साथ में नजर आए थे. इस दौरान भोला एक्टर ने बताया था कि एक बार उन्हें 20-25 लोगों ने मिलकर मारा था. जिसके बाद साजिद खान ने आगे बताया था, अजय की एक व्हाइट जीप थी, जिसपर हम सब घूमते थे. हॉलीडे होटल के पास जो पतली गली थी वहां जीप के सामने पतंग के पीछे भागता हुआ एक बच्चा आया.

लोगों ने घेर लिया था अजय देवगन को

आगे साजिद खान ने बताया, अजय ने फुल स्पीड में ब्रेक लगाया और इसमें अजय की गलती बिल्कुल नहीं थी. बच्चे को लगी नहीं लेकिन वो डरकर रोने लगा. जिसके बाद आस पड़ोस के लोग आ गए और उन्हें घेर लिया. हम लोग काफी डर गए और उन्हें समझाने लगे. लेकिन लोग समझ नहीं रहे थे. ये बात 10 मिनट में अजय के पिता वीरू देवगन के पास पहुंच गई और वो उसी समय 150-200 फाइटर्स लेकर आ गए. साजिद ने बताया, हिंदी फिल्म का जैसा सीन होता है ना, कौन है जिसने मेरे बेटे को हाथ लगाया. बता दें उनके पिता का निधन साल 2019 में हार्ट अटैक की वजह से हुआ था. अजय देवगन अक्सर अपने पिता के साथ तसवीरें शेयर करते रहते है.

Also Read: Bholaa BO Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘भोला’ का बुरा हाल, दूसरे दिन बढ़ने की बजाय घट गई कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >