Salman Khan: जब सलमान खान ने जला दी थी अपने पिता सलीम खान की सैलरी, वजह जान चौंक जाएंगे आप

सलमान खान ने अपने बचपन का एक हिस्सा इंदौर में बिताया है. एक बार दीवाली की रात एक्टर अपने भाई-बहन के साथ मिलकर कागज जला रहे थे. कागज खत्म होने के बाद उनकी नजर अपने अपने पिता के टेबल पर पड़ी.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक है. सलमान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे है. इस बीच एक्टर को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद वो इस समय खबरों में छाए हुए है. उन्हें लेकर अलग-अलग तरह की खबरें चल रही है. ऐसे में हम आपको बताते है एक किस्सा, जब एक्टर ने अपने पिता की सैलरी जला दी थी.

सलमान खान ने जला दिया था पिता सलीम खान की सैलरी

सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ था और उन्होंने अपने बचपन का एक बड़ा हिस्सा इस शहर में बिताया. एक बार दीवाली की रात एक्टर अपने भाई-बहन के साथ मिलकर कागज जला रहे थे. कागत जलाते-जलाते खत्म होने के बाद उनकी नजर अपने पिता सलीम खान की स्टडी टेबल पर गई. उस टेबल पर एक्टर ने रखा एक बंडल उठा लिया और उसे कागज समझ कर जला दिया.

सलीम खान ने ऐसे किया था रिएक्ट

ये कागज कुछ और नहीं बल्कि सलीम खान की तनख्वाह 750 रुपये थी. ये तब की बात है जब सलमान की उम्र 6 साल थी. हालांकि इस पूरे घटना के बाद उनके पिता गुस्सा नहीं हुए थे. उन्होंने अपने बच्चों को पैसे की कीमत समझायी और इसका गहरा असर एक्टर पर पड़ा. इस किस्सा का जिक्र लेखिका संजुक्ता नंदी ने अपनी किताब ‘खांटास्टिक- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड ट्रायो’ में किया था.

Also Read: Salman Khan: धमकी मिलने के बाद सलमान खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मुंबई पुलिस ने एक्टर को दी ये सलाह
सलमान खान की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. फिल्म में सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >