‘बेचारे की शादी हो गई…’, जब रानी मुखर्जी ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की वेडिंग में इनवाइट ना करने पर किया था खुलासा

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं. वहीं, एक इंटरव्यू में रानी ने बताया कि वह अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी में शामिल क्यों नहीं हुई थी.

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सनल लाइफ इन दिनों लाइमलाइट में आ गई हैं. दोनों के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर खूब फैल रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि जूनियर बच्चन एक्ट्रेस निमरत कौर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फिलहाल सच्चाई क्या है, कोई नहीं जानता. हालांकि इन सबके बीच अभिषेक और ऐश्वर्या से जुड़ी कई खबरें सामने आने लगी. वहीं, एक ऐसी खबर चल रही है कि रानी मुखर्जी कपल की शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थी.

अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय की शादी में क्यों शानिल नहीं हुई थी रानी मुखर्जी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी की. उनकी शादी काफी समय तक टॉक फ द टाउन बनी रही. उनकी शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुई, लेकिन रानी मुखर्जी को शादी में इनवाइट नहीं किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रानी और अभिषेक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं. इसके अलावा दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें कभी अलिवदा ना कहना, बंटी और बबली, युवा जैसी मूवीज शामिल है. रानी ने फिल्मफेयर संग एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में वह क्यों नहीं आई थी.

रानी मुखर्जी बोलीं- इस बारे में अभिषेक ही…

रानी मुखर्जी ने कहा था, ”इस बारे में अभिषेक ही बता सकते हैं. अगर एक पर्सन आपको शादी में नहीं बुलाता तो आप समझ लीजिए कि आप उनकी लाइफ में कहां स्टैंड रखते हैं. इसके अलावा शादी में किसी को बुलाना ये पर्सनल चॉइस होती है. अगर जब मैं शादी करना का फैसला करती हूं तो मैं भी कुछ लोगों को इनवाइट करूंगी. बेचारे की शादी को कई साल हो गए है और अब हमें आगे बढ़ना चाहिए. उनके साथ काम करने को लेकर मेरे साथ हमेशा अच्छी यादें रहेंगी.”

Also Read- ‘अब वह रोती है..’, ऐश्वर्या राय-सलमान खान के ब्रेकअप पर सोहेल खान का खुलासा, कहा- उसने कभी इस रिश्ते को…

Also Read- Aishwarya Rai और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच बिग बी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- सब खत्म हो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >