Raveena Tandon को भेजो… पाकिस्तान की इस डिमांड का जब भारत ने मिसाइल से दिया करारा जवाब

Raveena Tandon: ऑरपेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर एक तसवीर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ का नाम देखा जा सकता है. वहीं बीच में तीर के साथ एक दिल भी बनाया गया है. आइये जानते हैं फोटो के पीछे की सच्चाई आखिरकार क्या है.

Raveena Tandon: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑरपेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी बुनियादी स्थलों पर लक्षित हमले किए. इसके बाद दोनों देशों के बीच कई ड्रोन और मिसाइल अटैक भी हुए. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक मिसाइल की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम लिखा आ रहा है. हालांकि यह तसवीर फेक नहीं बल्कि साल 1999 में हुए कारगिल वॉर के समय की है.

रवीना टंडन को लेकर पाकिस्तान ने की थी चौंकाने वाली मांग

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने खुद इस बात को कबूल किया था कि 1999 में उनके नाम की मिसाइड पाकिस्तान भेजी गई थी. रवीना ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में बताया कि कारगिल युद्ध के समय जब भारतीय सैनिकों ने वीरगति पाई, तो भारत सरकार ने पाकिस्तान से उनके शव वापस मांगे. इस पर पाकिस्तान की ओर से जो प्रतिक्रिया आई, उसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अगर भारत, रवीना टंडन और माधुरी दीक्षित को पाकिस्तान भेजे, तो वे बदले में भारतीय सैनिकों के शव लौटा देंगे.

रवीना टंडन के नाम से पाकिस्तान को भेजी गई थी मिसाइल

दरअसल, उस समय पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को रवीना टंडन का बहुत बड़ा फैन माना जाता था. इस संदर्भ में जब पाकिस्तान की ओर से अजीब बयान सामने आया, तो भारतीय वायुसेना ने एक प्रतीकात्मक प्रतिक्रिया दी. IAF ने कारगिल संघर्ष के दौरान एक मिसाइल पाकिस्तान भेजी. जिसके ऊपर लिखा, “रवीना टंडन की तरफ से नवाज शरीफ को.” मिसाइल पर एक तीर के साथ दिल का चित्र भी बनाया गया था.

इतिहास का हिस्सा बनकर खुश हैं रवीना टंडन

रवीना टंडन ने उसकी इंटरव्यू में कहा था कि वो सेना को सपोर्ट करने कारगिल भी गई थी. उन्होंने कहा, मुझे इतिहास का हिस्सा बनने पर काफी खुशी होती है. सुना है गुलमर्ग और लेह में जो म्यूजियम है, वहां मिसाइल की तसवीर भी रखी गई है. 90 के दशक की सेंसेशन रहीं रवीना टंडन अपनी खूबसूरती से आज भी फैंस को घायल कर देती हैं. अभिनेत्री ने 1991 में फिल्म “पत्थर के फूल” से एक्टिंग लाइन में डेब्यू किया था. उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में “मोहरा”, “अंदाज अपना अपना”, “खिलाड़ियों का खिलाड़ी”, “जिद्दी” और “बड़े मियां छोटे मियां” शामिल है.

यह भी पढ़ें- Fact Check: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बेबी गर्ल के बने माता-पिता, न्यूबोर्न संग तसवीर वायरल, जानें सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >