पहला ऑटोग्राफ देने में ही दिव्या भारती की हो गई थी बेइज्जती, जानिए क्यों कहा था- कचरा हो गया मेरा...

दिव्या भारती का एक वीडियो एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में दिव्या अपने पहले ऑटोग्राफ के बारे में बताते हुए कहती है, हां बुरी तरह से याद है. वीडियो में एक्ट्रेस कहती है, कचरा हो गया मेरा.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन वो अब भी फैंस के दिलों में जिंदा है. दिव्या ने 1992 में एक्शन थ्रिलर विश्वात्मा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया था. दिव्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पहले ऑटोग्राफ के बारे में बात करती दिख रही है.

दिव्या भारती का पहला ऑटोग्राफ

दिव्या भारती का एक वीडियो एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में दिव्या अपने पहले ऑटोग्राफ के बारे में बताते हुए कहती है, हां बुरी तरह से याद है. मैंने ऑटोग्राफ साइन किया और मेरी मां ने कहा, अरे पहला ऑटोग्राफ साइन किया है, लड़की का नाम तो पूछ. इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा, वो मुझसे भी छोटी थी. मैं 14 साल की थी और वो शायद 10 साल की.

https://www.instagram.com/reel/Cppzx1FAiLa/
कचरा हो गया मेरा खड़े-खड़े…

दिव्या भारती आगे कहती दिख रही है, मैंने उसे बुलाया, इधर आओ, तुम्हारा नाम क्या है. उसने मेरी तरफ देखा और चली गई. एक्ट्रेस कहती है, कचरा हो गया मेरा खड़े-खड़े. इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कचरा हो गया ये बोलते हुए कितनी क्यूट लग रही यार. एक यूजर ने लिखा, हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि यदि वह जीवित रही तो कितनी बड़ी स्टार बन जाती.

Also Read: Salman Khan: धमकी मिलने के बाद सलमान खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मुंबई पुलिस ने एक्टर को दी ये सलाह

ऐसी हुई थी दिव्या भारती की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या भारती चेन्नई से शूटिंग करके 5 अप्रैल 1992 आई थी. उसके अगले ही दिन अभिनेत्री को फिर से दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए निकलना था. दिव्या ने अपनी शूटिंग की डेट को आगे बढ़ा दिया. बाद में उन्होंने अपने दोस्तों को घर बुलाया और पार्टी की. कहा तो ये भी जाता है कि दिव्या ने उस दिन शराब पी रखी थी. वह दोस्तों संग बात करते-करते कब अपार्टमेंट की विंडों पर बैठ गई और उनका बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे नीचे गिर गई. दिव्या पीठ के बल गिरी थीं, जिसके कारण उनकी सांसे चल रही थी. हालांकि अस्पताल जाते-जाते उनकी मृत्यु हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >