Dharmendra: जब धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का छलका था दर्द, कहा था- कम सुंदर हो सकती हूं पर…

शादीशुदा धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी का फैसला किया होगा, तब यकीनन उन्हें पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा होगा. दूसरी तरफ उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के दिल पर क्या बिती होगी, इसका अंदाजा हम-आप नहीं लगा सकते.

Dharmendra First Wife Prakash Kaur: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी (Hema Malini) बॉलीवुड के लविंग कपल माने जाते है. दोनों ने साल 1980 में शादी किया और आज तक उनके बीच प्यार पहले जैसा ही बरकरार है. हालांकि धर्मेंद्र की ये दूसरी शादी थी. उन्होंने साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी किया था. प्रकाश को बिना तलाक दिए हेमा संग एक्टर ने सात फेरे लिए थे. प्रकाश ने एक इंटरव्यू में अपनी दिल की बात कही थी.

प्रकाश कौर ने कहा था- धर्मेंद्र उनके जीवन में…

शादीशुदा धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी का फैसला किया होगा, तब यकीनन उन्हें पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा होगा. दूसरी तरफ उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के दिल पर क्या बिती होगी, इसका अंदाजा हम-आप नहीं लगा सकते. 1981 में स्टारडस्ट के साथ एक इंटरव्यू में प्रकाश ने कहा था, धर्मेंद्र उनके जीवन में आने वाले पहले और अंतिम व्यक्ति थे. वह उसके बच्चों के पिता है और उनके मन में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है.

मैं ज्यादा पढ़ी-लिखी और…

प्रकाश कौर ने कहा था, जो कुछ भी हुआ, इसके लिए उन्हें किसी को दोष देना चाहिए या अपनी किस्मत को, इसका पता नहीं. वह जानती है कि वे चाहे कितनी भी दूर चले जाएं, जब भी मुझे उनकी जरूरत होगी, वे मेरे साथ रहेंगे. वहीं, उन्होंने कहा था, मैं ज्यादा पढ़ी-लिखी और खूबसूरत नहीं भी हूं, लेकिन मैं अपने बच्चों की नजरों में दुनिया की सबसे बेहतरीन औरत हूं. उसी तरह, मेरे लिए मेरे बच्चे दुनिया में सबसे अच्छे हैं.

Also Read: राजकुमार संतोषी का छलका दर्द! बोले- फिल्म गांधी गोडसे- एक युद्ध Pathaan के साथ रिलीज करना…
धर्मेंद्र को वुमनाइजर कहने पर भड़कीं थी प्रकाश कौर

धर्मेंद्र को वुमनाइजर कहे जाने पर प्रकाश कौर भड़क गईं थी. प्रकाश कौर ने उनका बचाव करते हुए कहा था, ‘कोई भी पुरुष मेरी जगह हेमा को चुनेगा, अगर मेरे पति ने ऐसा किया तो क्या गलत था. कोई मेरे पति को वुमनाइजरकैसे कह सकता है?’ बता दें कि प्रकाश और धर्मेंद्र के चार बच्चे है- सनी देओल, बॉबी देओल औऱ दो बेटियां.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >