Welcome to the Jungle: 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन करीब 22 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आई है. उनकी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इतने लंबे समय बाद साथ काम करने को लेकर रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की और अक्षय कुमार की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने बताया कि इतने सालों बाद भी खिलाड़ी कुमार में कितना बदलाव आया है.
Raveena Tandon on 22-Year Reunion with Akshay Kumar: रवीना टंडन ने अक्षय कुमार के लिए क्या कहा?
रवीना टंडन ने ANI को दिए इंटरव्यू में बताया कि इतने सालों बाद भी अक्षय कुमार बिल्कुल नहीं बदले हैं. रवीना ने कहा, “इतने सालों बाद उनके साथ काम करना बहुत अच्छा था. उनमें कुछ भी नहीं बदला है. वह आज भी उतने ही मेहनती और अपने काम को लेकर सीरियस हैं. वह सेट पर इतनी मेहनत करते हैं कि वह साफ दिखाई देती है. उन्हें आज जो भी कामयाबी मिली है, वह उसके हकदार हैं क्योंकि उन्होंने इसके लिए सच में बहुत खून-पसीना बहाया है.”
यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle का हिस्सा क्यों नहीं बने ‘उदय’ और ‘मजनू’? अक्षय कुमार ने दिया Welcome 4 पर अपडेट
Akshay Kumar and Raveena Tandon Superhit Movies: पुरानी फिल्मों की यादें हुई ताजा
अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने एक समय पर बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इन दोनों ने ‘मोहरा’ (1994) और ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ (1996) जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था, जिनके गाने और सीन आज भी लोग नहीं भूले हैं. इसके अलावा दोनों ने ‘दावा’, ‘कीमत’ और ‘बारूद’ जैसी फिल्मों में भी धूम मचाई थी. साल 2004 में आई फिल्म ‘पुलिस फोर्स’ के बाद से दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नहीं दिखे थे, लेकिन अब पूरे 22 साल बाद यह जोड़ी फिर लौट आई है.
Welcome to the Jungle Cast: ‘वेलकम टू द जंगल’ में लगी है सितारों की फौज
इस बार ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में सिर्फ अक्षय और रवीना ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के ढेर सारे सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे कई बड़े कलाकार हैं, जो दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?
