Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ हाल ही में मुंबई में लॉन्च किया गया. इस खास मौके पर फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट भी मौजूद रही. इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर कई मजेदार और दिलचस्प बातें शेयर कीं. इसी बीच उन्होंने हंसते-हंसाते अपनी ही फिल्म की टीम को ’32 इडियट्स’ तक कह दिया. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार ने ऐसा क्यों कहा और फिल्म को लेकर क्या-क्या खुलासे किए.
Akshay Kumar On Welcome To The Jungle: ‘3 इडियट्स’ हिट थी, हमारी फिल्म में हैं 32 इडियट्स
ANI से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, “एक ‘3 इडियट्स’ आई थी और बहुत बड़ी हिट हुई थी. हमारी फिल्म में 32 इडियट्स हैं, इसलिए कुछ भी हो सकता है.” उनके इस बयान ने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया.
दरअसल, अक्षय का इशारा फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट की ओर था. उन्होंने बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में 32 कलाकार नजर आने वाले हैं, जो मिलकर दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का डबल डोज देने वाले हैं. एक्टर के मुताबिक, फिल्म की कहानी में असली और काल्पनिक किरदारों की जिंदगी इस तरह आपस में उलझ जाती है कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि क्या सच है और क्या झूठ. फिल्म में लगातार ऐसे सीन आएंगे जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे.
Welcome To The Jungle Plot and Akshay Role: क्या है फिल्म की कहानी और अक्षय का किरदार?
अक्षय कुमार ने फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा तो नहीं किया, लेकिन इतना जरूर बताया कि कहानी एक ऐसी फिल्म के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका बजट करीब 2000 करोड़ रुपये है और जो फ्लॉप होने वाली है. इसके बाद कहानी में कई मजेदार मोड़ और जबरदस्त कन्फ्यूजन देखने को मिलता है.
अक्षय ने यह भी बताया कि फिल्म में उनका किरदार एक नकली कलाकार का है, जो इस पूरे हंगामे और गड़बड़झाले का हिस्सा बन जाता है.
Welcome To The Jungle Release Date and Cast: कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’ और कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर?
यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे 32 बड़े नाम शामिल हैं.
