War 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ 300 करोड़ पार, जानें टोटल कलेक्शन

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने 10 दिनों में दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में इसने कितना कमाया, आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. हालांकि अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है. इस बीच इसका क्लैश सुपरस्टार रजनीकांत की कुली से हुआ, जो कलेक्शन के मामले में आगे निकल चुकी है. लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में वॉर 2 ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आइए बताते हैं पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

वॉर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर 2 ने रिलीज के 10वें दिन दुनियाभर में 329.15 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. इस कमाई के साथ फिल्म ने मोहनलाल की Empuraan (265.5 करोड़), अजय देवगन-रितेश देशमुख की रेड 2 (237 करोड़), आमिर खान की सितारे जमीन पर (267.5 करोड़), एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा (267 करोड़) और अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (288.58 करोड़) के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुकी है.

वॉर 2 का इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Day-wise)

DayCollection
Day 1₹52 करोड़
Day 2₹57.35 करोड़
Day 3₹33.25 करोड़
Day 4₹31.3 करोड़
Day 5₹8.4 करोड़
Day 6₹9 करोड़
Day 7₹5.59 करोड़
Day 8₹4.71 करोड़
Day 9₹4 करोड़
Day 10₹6.2 करोड़
Day 11₹4 करोड़ (early reports)
Total (India Net)₹214.50 करोड़

वॉर 2 के बारे में

वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है. यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है, जिसमें एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: War 2 vs Coolie Box Office Day 11: ऋतिक रोशन या रजनीकांत? 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भरी और किसे मिली शिकस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >