WAR 2 Star Cast Fees: 200 करोड़ी फिल्म के लिए ऋतिक रोशन के खाते में आई सिर्फ इतनी फीस, जूनियर NTR को भी मिले चिल्लर!

WAR 2 Star Cast Fees: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच फिल्म के स्टार कास्ट की फीस सामने आ गयी है. ऐसे में आइए जानते हैं किसकी झोली में कितने पैसे आये?

WAR 2 Star Cast Fees: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म में इन दोनों एक्टर्स का आमना-सामना होने वाला है, जिसे देखने के लिए दर्शक बेहद एक्ससाइटेड हैं. आरआरआर की सफलता के बाद जूनियर एनटीआर पैन इंडियन स्टार बन गए हैं. वहीं, ऋतिक रोशन अपनी दूसरी फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर भी जबरदस्त लाइमलाइट बटोर रहे हैं. इस बार फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन की कमान भी ऋतिक ही संभाल रहे हैं. ऐसे में जब दोनों सुपरस्टार्स भिड़ेंगे तो एंटरटेनमेंट का डोज भी दोगुना हो जायेगा. इनके साथ वॉर 2 में कियारा अडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं. इसी बीच आइए जानते हैं इसकी स्टार कास्ट को फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है.

ऋतिक रोशन ने वसूली इतनी फीस

WAR 2 के लीड एक्टर ऋतिक रोशन फिल्म के पहले पार्ट से गदर काट चुके हैं. इसके बाद अब वह इसके दूसरे भाग से बॉक्स ऑफिस पर राज करने को तैयार हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 200 करोड़ की बजट पर बन रही इस फिल्म के लिए टाइम्स नाउ हिंदी पर छपी एक रिपोर्ट मुताबिक, ऋतिक रोशन को सिर्फ 48 करोड़ रुपये फीस मिले हैं. मालूम हो कि एक्टर ने अपनी पिछली फिल्म ‘फाइटर’ के लिए 50 करोड़ फीस ली थी. हालांकि, इसके बावजूद एक्टर की फीस बाकी स्टार कास्ट से ज्यादा है.

विलेन जूनियर एनटीआर की सैलरी

वॉर 2 में जूनियर एनटीआर नेगेटिव रोल निभाएंगे, जिसका सामन हीरो ऋतिक रोशन से होगा. इस फिल्म में दोनों के कई हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होने वाले हैं, जिसकी शूटिंग भी हो चुकी है. वहीं, सैलरी की बात करें तो जूनियर एनटीआर को इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये फीस मिली है. इस फिल्म से उनका हिंदी डेब्यू होने वाला है. हालांकि, 30 करोड़ रकम एक्टर के लिए कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनी आखरी फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ के लिए रिपोर्ट्स 60 करोड़ रुपए चार्ज किये थे.

कियारा के करियर की सबसे ज्यादा फीस

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये फीस वसूले हैं. यह उनके करियर की सबसे ज्यादा फीस बताई जा रही है.

वॉर 2 के बारे में…

ऋतिक रोशन स्टारर ‘वॉर 2’ इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका निर्देशन अयन मुख़र्जी करने वाले हैं. यह फिल्म साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली से क्लैश करेगी.

यह भी पढ़े: JAAT की रिलीज से एक दिन पहले सनी देओल ने ‘गदर 3’ पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- ये रोल निभाने के लिए तैयार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >