War 2 Review Hit Or Flop: ऋतिक रोशन की वॉर 2 का फर्स्ट रिव्यू आउट, ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, मिले इतने स्टार्स

War 2 Review Hit Or Flop: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शक सुपरएक्साइटेड हैं. एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ टिकट बिक रहे हैं. इसी बीच अब मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं ये ब्लॉकबस्टर रही या फ्लॉप.

War 2 Review Hit Or Flop: वाईआरएफ की ‘वॉर 2’ भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई और इस जासूसी ड्रामा के हिंदी, तमिल और तेलुगु संस्करणों में धड़ाधड़ टिकट बिक रहे हैं. फैंस ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का फेसऑफ देखने के लिए एक्साइटेड हैं. इसी बीच मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

वॉर 2 का पहला रिव्यू आया सामने

फिल्म क्रिटिक्स उमैर सिंधू ने वॉर 2 का रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, ”पहला रिव्यू #War2: यह एक निश्चित हिट है… इसमें दो हैंडसम हंक्स की जादुई केमिस्ट्री, उनका जबरदस्त एक्शन और दोनों पर फिल्माया गया लाजवाब डांस इसके सबसे बड़े प्लस पॉइंट हैं. #JrNTR और #HrithikRoshan ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. #KiaraAdvani सिर्फ ग्लैमर के लिए हैं. 4 स्टार.”

ऋतिक ने वॉर 2 में जूनियर एनटीआर के साथ काम करने पर की बात

इस बीच, ऋतिक ने वॉर 2 में पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के बारे में बात की. एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा, “एनटीआर बेहतरीन एक्टर हैं, और एक सच्चे चैंप हैं. वह पहले सह-कलाकार हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है, जिन्हें रिहर्सल की जरूरत नहीं पड़ी. उनके अंदर पहले से ही हर स्टेप मौजूद है. इसने मुझे पूरी तरह से शॉक्ड कर दिया था. एनटीआर के साथ डांस-ऑफ पर काम करना वाकई जादूई था. मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है. जिसे मैं अब शामिल करूंगा.” ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है. इसमें कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, शब्बीर अहलूवालिया और आलिया भट्ट-शार्वरी भी विशेष भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें- Kanguva: बॉबी देओल ने कंगुवा के फ्लॉप होने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग के दौरान बस…

यह भी पढ़ें- Jaat TV Premiere Date: टीवी पर देखें सनी देओल की जाट, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों में लें मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >