War 2: ‘पठान’ के असिस्टेंट डायरेक्टर राजवीर अशर ने वॉर 2 ने लेकर कही ये बात, जानें क्या कहा

War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बिग बजट फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज था. उम्मीद थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई. ‘वॉर’ के असिस्टेंट डायरेक्टर राजवीर अशर ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मेगा फिल्म ‘वॉर 2’ का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. दर्शकों को उम्मीद थी कि यह मूवी अपने पहले भाग से भी ज्यादा शानदार कमाई करेगी. दो बड़े सुपरस्टार्स ऋतिक और एनटीआर का क्लैश देखना फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं था. लेकिन रिव्यूज के अनुसार, कहानी में जरूरत से ज्यादा एक्शन सीन फिल्म को भारी बना रहे हैं, जिससे दर्शक जुड़ नहीं पा रहे. ‘वॉर’ के असिस्टेंट डायरेक्टर राजवीर अशर ने भी फिल्म पर अपनी नाराजगी जताई.

वॉर 2 को लेकर इस असिस्टेंट डायरेक्टर ने जताई नाराजगी

राजवीर अशर ने अपने प्राइवेट इंस्टाग्राम स्टोरी पर वॉर 2 को ऐसा कुछ लिखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट रेडिट पर तेजी से वायरल हो रहा. उन्होंने थिएटर की तस्वीर पोस्ट की है और सामने स्क्रीन पर वॉर 2 लिखा है. वह लिखते है, “मेरे लिए ये बेहद निराशाजनक अनुभव रहा. मैं इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठा था, लेकिन ये पूरी तरह नाकाम रही. पहले पार्ट में एक औसत दर्जे का सीक्वेंस था, लेकिन इसके आगे तो एक लंबा और उबाऊ सिलसिला दिखाया गया. न फिल्म की इमोशनल कनेक्टिविटी है और न ही कुछ नया. जिस दिन का इंतजार कर रहा था, वो मायूसी में बदल गया. मेरे लिए यह YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्म है.”

वॉर 2 की कमाई

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये साल 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है.वॉर को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट की थी. वॉर 2 इस बार मेजर कबीर के रोल में ऋतिक रोशन के सामने जूनियर एनटीआर को खड़ा किया गया. ह मूवी ओपनिंग डे पर तो अच्छी कमाई करने में कामयाब रही, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीरे-धीरे थमती दिखाई दे रही है. फिल्म ने पांच दिनों में अबतक 173.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड तूफान- ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? आंकड़े करेंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >