War 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर जूनियर एनटीआर-कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आपका प्यार सबसे जोर से बोलता है

War 2: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने 2 दिनों के ही कमाई में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसी बीच अब कियारा और एनटीआर ने मूवी की ब्लॉकबस्टर सफलता पर बात की.

War 2: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन ड्रामा वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अब, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर ने फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर की और एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

वॉर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर क्या बोली कियारा आडवाणी

कियारा ने वॉर 2 की एक तस्वीर शेयर की. जिसमें उन्हें ब्लैक एंड व्हाइट लुक में एक्शन करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आपका प्यार सबसे जोर से बोलता है… आपकी मुस्कुराहट, आपकी खुशी, आपका उत्साह देखकर हमारा दिल खुशी से भर जाता है..#वॉर2 सिनेमाघरों में…”

जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 की सफलता पर क्या कहा

इस बीच, जूनियर एनटीआर ने भी वॉर 2 के किरदार विक्रम की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “मैं #वॉर2 के लिए आपका प्यार देख रहा हूं और इसके लिए मैं भी आपसे प्यार करता हूं… हमारी फिल्म, जिसे हमने बहुत जुनून के साथ बनाया है, उसे जनता का इतना सपोर्ट मिल रहा है, उसे देखकर अविश्वसनीय लग रहा है. चलो चलें! @hrithikroshan @kiaraaliaadvani @ayan_mukerji @yrf #YRFSpyUniverse.”

वॉर 2 के बारे में

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित, वॉर 2 यशराज फिल्म्स के लगातार बढ़ते स्पाई यूनिवर्स का अगला पार्ट है. ऋतिक रोशन मेजर कबीर धालीवाल के रूप में वापसी कर रहे हैं. जूनियर एनटीआर एक बेहतरीन एजेंट विक्रम की भूमिका में हैं. ‘वॉर 2’ ने स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा उठाते हुए दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इसने 116 करोड़ भारत में कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 150 करोड़ के पार पहुंच गया.

यह भी पढ़ें- Ramayana: सनी देओल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई भी प्रोजेक्ट हाथ में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >