War 2: ऋतिक रोशन ने साउथ के सुपरस्टार Jr NTR के साथ काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह बहुत ही अमेजिंग…

War 2: बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 को लेकर अपडेट आया है. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच एक इवेंट में ऋतिक ने एनटीआर को लेकर जो बात कही, उसे जानकर एनटीआर के फैंस खुश हो जाएंगे.

War 2: बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने होंगे. फिल्म का इंतजार दर्शक दिल थामकर कर रहे हैं. यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. हाल ही में अमेरिका के अटलांटा शहर में एक इवेंट के दौरान ऋतिक ने फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे. एक्टर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो गई है और सिर्फ अब एनटीआर पर फिल्माया जाने वाला एक अंतिम गीत बाकी है. ऋतिक ने एनटीआर संग काम करने के अनुभव को लेकर भी बात किया.

ऋतिक रोशन के फेवरेट को-स्टार हैं जूनियर एनटीआर

इवेंट में ऋतिक रोशन से पूछा गया कि उनके फेवरेट को-स्टार कौन है. इसपर ऋतिक जूनियर एनटीआर का नाम लिया. ऋतिक कहते हैं, ”मेरे फेवरेट को-स्टार जूनियर एनटीआर है और मैंने उनके साथ वॉर 2 किया है. वह बहुत ही अमेजिंग, शानदार हैं और एक बेहतरीन टीममेट हैं.” आगे एक्टर ने कहा, ”मुझे लगता है कि हमने साथ में बहुत अच्छा किया है और मैं वॉर को आप सबको दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

वॉर 2 के साथ इस फिल्म का होगा बॉक्स ऑफिस पर क्लैश

2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर का सीक्वल है वॉर 2, जिसे यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित किया गया है. फिल्म में जॉन अब्राहम और शब्बीर अहलूवालिया और कियारा आडवाणी ने अहम किरदार निभाया है. 14 अगस्त को वॉर के साथ रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म कुली भी रिलीज होने वाली है. ऐसे में दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव होगा. फिल्म में गार्जुन, उपेन्द्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. मेकर्स ने कुली का मोनोक्रोम पोस्टर जारी किया था, जिसमें रजनीकांत एक गंभीर लुक में नजर आए थे. उनके माथे से खून बहता दिख रहा था, बाल उलझे थे और वह सीटी बजाते हुए नजर आए थे.

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >