War 2 में जूनियर एनटीआर संग काम करने पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

War 2: फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक-दूसरे के आमने-सामने दिखेंगे. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस बीच वॉर 2 के प्री रिलीज इवेंट में ऋतिक ने जूनियर एनटीआर संग काम करने पर बात की.

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त को रिलीज हो रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्शन फिल्म अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित है और इसमें कियारा आडवाणी भी मुख्य किरदार निभाते दिखेंगी. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी बज है. फिल्म के थिएटर में रिलीज से पहले वॉर 2 के मेकर्स ने हैदराबाद में प्री-रिलीज इवेंट रखा. इस इवेंट में ऋतिक और एनटीआर पहली बार साथ में सार्वजनिक रूप से दिखे. इस दौरान ऋतिक ने एनटीआर संग काम करने पर प्रतिक्रिया दी.

वॉर 2 जूनियर एनटीआर संग काम करने पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी

वॉर 2 के इवेंट में ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर संग काम करने पर कहा, “मुझे तारक में अपनी बहुत सी झलक दिखती है. हमारी 25 साल की जर्नी काफी मिलती-जुलती रही है और मुझे लगता है कि तारक को भी मुझमें अपनी थोड़ी झलक दिखती होगी. यह सच है जब लोग कहते हैं कि वह ‘वन टेक, फाइनल टेक’ स्टार हैं. सेट पर तारक मैंने सिर्फ तुम्हें देखा ही नहीं मैंने तुमसे सीखा भी है. मैंने सीखा है कि किसी शॉट में 100% देना क्या होता है न 99.99%, न 99.999%, बल्कि पूरा 100%. यही वजह है कि शॉट देने के बाद वह उसे दोबारा चेक भी नहीं करते क्योंकि उन्हें पता होता है कि उन्होंने उसमें अपना सब कुछ दे दिया है. मैं इसे अपनी आने वाली फिल्मों में अपनाऊंगा. तारक, मुझे यह सिखाने के लिए शुक्रिया.”

वॉर 2 में होगा ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का क्लैश

वॉर 2 ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है. फैंस ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच फेस-ऑफ देखने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में ऋतिक, मेजर कबीर और एनटीआर- विक्रम के किरदार में दिख रहे हैं. कियारा आडवाणी फिल्म में बेहद खूबसूरत लग रही है. फिल्म का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म कुली से होगा.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: राजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 16 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >