War 2 Box Office Records: ‘वॉर 2’ ने धमी गति के बावजूद बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 2 हफ्तों में शाहरुख खान के लाइफटाइम ब्लॉकबस्टर को किया चकनाचूर

War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म ने 14 दिनों में 229.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए अबतक के आंकड़े पर नजर डालते हैं.

War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से कलेक्शन नहीं कर रही हो, लेकिन धीरे-धीरे कमाकर भी यह बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब दो हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

वॉर 2 के पहले हफ्ते की कमाई

‘वॉर 2’ ने अपने पहले हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 204.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. लगभग 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर बनी इस फिल्म ने शुरुआती हफ्ते में ही आधा बजट रिकवर कर लिया था. वहीं, दूसरे हफ्ते फिल्म की रफ्तार थमी और यह 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. इसके बाद फिल्म के आंकड़े कुछ इस तरह रहे:

  • 9वां दिन – 4 करोड़ रुपये
  • 10वां दिन – 6.85 करोड़ रुपये
  • 11वां दिन – 7.25 करोड़ रुपये
  • 12वां दिन – 2.15 करोड़ रुपये
  • 13वां दिन – 2.75 करोड़ रुपये
  • 14वां दिन – 2.55 करोड़ रुपये

14वें दिन तोड़ा ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड

14वें दिन तक ‘वॉर 2’ का कुल घरेलू कलेक्शन 229.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसी के साथ फिल्म ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 2013 की ब्लॉकबस्टर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (227.13 करोड़ रुपये) का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

फिल्म को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स

अयान मुखर्जी निर्देशित इस एक्शन ड्रामा को साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा था. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को केवल मिश्रित रिस्पॉन्स मिला. बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रजनीकांत की ‘कुली’ से हुआ, जिसकी वजह से भी ‘वॉर 2’ के कलेक्शन पर असर पड़ा.

यह भी पढ़े: Param Sundari Advance Booking Day 1: सिद्धार्थ-जाह्नवी की ‘परम सुंदरी’ ने एडवांस बुकिंग में छापे कितने नोट? रिपोर्ट्स में खुले पत्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >