War 2 Box Office Record: ऋतिक-एनटीआर की फिल्म ने रचा नया इतिहास, अजय देवगन की दूसरी सबसे कमाऊ ब्लॉकबस्टर को दी शिकस्त

War 2 Box Office Record: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने 26 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹364.9 करोड़ कमा लिए हैं. इसके साथ ही फिल्म ने अजय देवगन की ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

War 2 Box Office Record: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर एक्शन एंटरटेनर ‘वॉर 2’ अब अपने अंतिम बॉक्स ऑफिस चरण में पहुंच चुकी है. शुरुआती दिनों में शानदार कमाई करने वाली यह फिल्म अब लाखों में कारोबार कर रही है. इसके बावजूद ‘वॉर 2’ ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. दरअसल, इसने अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को पछाड़ दिया है. इस बीच आइए बताते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

भारत में ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (26 दिनों का)

  • हिंदी वर्जन: ₹177.53 करोड़
  • तेलुगु वर्जन: ₹56.74 करोड़
  • तमिल वर्जन: ₹2.22 करोड़

कुल नेट कलेक्शन: ₹236.49 करोड़
ग्रॉस कलेक्शन: ₹282.53 करोड़

वर्ल्डवाइड अजय देवगन की दूसरी ब्लॉकबस्टर को चटाई धूल

फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से ₹81.75 करोड़ का बिजनेस किया. इसे मिलाकर ‘वॉर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब ₹364.9 करोड़ हो गया है.

इसी के साथ वॉर 2 ने अजय देवगन की साल 2020 की ब्लॉकबस्टर ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ की वर्ल्डवाइड कमाई ₹364.81 करोड़ को पीछे छोड़ते हुए नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है.

ऋतिक रोशन संग काम करने पर जूनियर एनटीआर का रिएक्शन

एक इंटरव्यू के दौरान जूनियर एनटीआर ने ऋतिक रोशन के साथ काम करने पर बात करते हुए कहा था, “मैंने ऋतिक से बहुत कुछ सीखा है और अक्सर उनमें खुद को देखता हूं… मैं उनके साथ सेट पर वापस आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”

यह भी पढ़े: The Bengal Files Box Office Collection Day 5: पास या फेल? विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का डे 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लगेगा सदमा

यह भी पढ़े: Kajal Aggarwal Death: क्या काजल अग्रवाल की रोड एक्सीडेंट में हुई मौत? ‘रामायण’ एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये काफी मजेदार है

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने कछुए की चाल से रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड प्रभास-सलमान की फिल्मों को दिया धोबी पछाड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >