War 2 Box Office Collection Day 20: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने 20वें दिन कितना कमाया, जानें डे वाइज आंकड़े

War 2 Box Office Collection Day 20: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने 20वें दिन कितना कलेक्शन किया और अबतक आंकड़े कहां तक पहुंचा है, आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

War 2 Box Office Collection Day 20: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में जबरदस्त कलेक्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते से इसकी कमाई में तेजी से गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म ने 20वें दिन कितना कमाया.

वॉर 2 का 20वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर 2 ने 20वें दिन मात्र 0.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 20 दिनों में 235.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वॉर 2 का डे वाइज कलेक्शन

War 2 Week 1 Box Office Collection- 204.25 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 12: 2.15 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 13: 2.75 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 14: 2.5 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 15: 1.5 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 16- 0.65 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 17- 0.96 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 18- 1.45 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 19- 0.6 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 20- 0.08 करोड़ (Early Reports)

Total Box Office Collection- 235.18 करोड़

‘कूली’ और ‘परम सुंदरी’ से कड़ी टक्कर

रजनीकांत की ‘कूली’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा–जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ ने वॉर 2 को कड़ी टक्कर दी.

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने दूसरे हफ्ते रचा इतिहास, तोड़े सलमान-शाहरुख की ब्लॉकबस्टर्स के लाइफटाइम रिकॉर्ड

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने दूसरे हफ्ते रचा इतिहास, तोड़े सलमान-शाहरुख की ब्लॉकबस्टर्स के लाइफटाइम रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >