VIDEO: एक हिरण के लिए सलमान खान के पीछे पड़े बिश्नोई समाज की विवेक ओबेरॉय ने क्यों की तारीफ, यूजर्स बोले- दुश्मन का दुश्मन दोस्त…

विवेक ओबेरॉय का एक थोब्रैक वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में विवेक बिश्नोई समाज की तारीफ करते दिख रहे हैं. इसपर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. 12 अक्टूबर को सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की नृशंस हत्या कर दी गई. उनकी मौत की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए ली. इस बीच विवेक ओबेरॉय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो पिछले साल के एक प्रोगाम का है. वीडियो में विवेक कहते दिख रहे हैं, इस दुनिया में सिर्फ एक ही समुदाय है बिश्नोई समुदाय, जहां अगर एक हिरण मर जाता है, तो उसके बच्चों को बिश्नाई, हमारी माताएं अपनी छाती से लगाकर अपने बच्चे की तरह दूध पिलाती हैं और उसे अपने बच्चों की ही तरह रखती हैं. ये दुनिया में आपको और कहीं नहीं मिलेगा.” वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वह अपना बदला ले रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, दुश्मन का दुश्मन लॉरेंस का दोस्त है. एक यूजर ने लिखा, क्या बात कही है.

Also ReadBaba Siddique Murder: अपने खास दोस्त को अंतिम विदाई देने क्यों नहीं पहुंचे शाहरुख खान? सामने आई शॉकिंग वजह

Also Read– Lawrence Bishnoi की हिटलिस्ट में सलमान खान के बाद इस बिग बॉस विनर का नाम, सितंबर में ही था मारने का प्लान, ऐसे हो गया फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >