जब इस एक्टर ने बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार पर करियर बर्बाद करने का लगाया आरोप, डेटिंग बनी मुसीबत... 'रामायण' से करेंगे वापसी

विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखा है. उन्होंने पुराने इंटरव्यू में सलमान खान पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था. बाद में उनसे माफी भी मांगी थी. अब लंबे समय बाद विवेक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में विद्युतजिह्व के किरदार में नजर आएंगे.

विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में एंट्री की थी. पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने सराहा और उन्हें इंडस्ट्री का अगला बड़ा स्टार माना जाने लगा, लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ एक ऐसे विवाद में फंस गई, जिसने उनके पूरे करियर की दिशा बदल दी.

विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान पर लगाया था ये आरोप

साल 2003 में विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि सलमान खान ने उन्हें कई बार फोन कर धमकी दी और अपशब्द कहे. यह मामला उस वक्त उनकी ऐश्वर्या राय के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर हुआ था, जिसे लेकर बॉलीवुड में काफी हलचल मच गई थी.

सलमान की धमकी के बाद विवेक संग किसी ने नहीं किया काम

विवेक ने कई इंटरव्यू में कहा कि इस विवाद का असर उनके करियर पर साफ देखने को मिला. उनके मुताबिक, इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रभावशाली लोगों ने उनसे दूरी बना ली, जिससे उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने कम हो गए. उन्होंने यह भी माना कि उस समय उन्होंने भावनाओं में आकर फैसला लिया था और अगर मौका मिलता तो वह इस पूरे मामले को अलग तरीके से संभालते.

सलमान खान ने विवेक संग विवाद पर कभी नहीं की बात

दूसरी ओर, सलमान खान ने कभी भी विवेक के आरोपों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया और इस विवाद पर ज्यादा रिएक्शन देने से हमेशा बचते रहे. समय बीतने के बावजूद दोनों कलाकारों के बीच दूरियां बनी रहीं और यह विवाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी क्लैश में गिना जाने लगा.

विवेक ने सलमान खान से मांगी थी माफी

विवेक ओबेरॉय ने बाद में कई बार सलमान खान से माफी भी मांगी. उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वह इमोशनल थे और चीजों को बेहतर तरीके से हैंडल किया जा सकता था. हालांकि, दोनों के रिश्तों में फिर कभी पहले जैसी नजदीकी नहीं आई और दोनों ने अपनी-अपनी राह चुन ली.

विवेक ओबेरॉय फिल्म रामायण में आएंगे नजर

अब रामायण में विवेक ओबेरॉय, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ नजर आएंगे. नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस बिग-बजट फिल्म में वह 'विद्युतजिह्व' का किरदार निभा रहे हैं, जो शूर्पणखा का पति और एक शक्तिशाली राक्षस राजकुमार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय ने इस दो पार्ट वाली फिल्म के लिए फीस नहीं लेने का फैसला किया. उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा से रिक्वेस्ट किया है कि उनकी पूरी फीस कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए दान कर दी जाए.

ये भी पढ़ें: यश के 'रावण' लुक ने जीता मनोज मुंतशिर का दिल, बोले- 'आदिपुरुष' से 'रामायण' की तुलना मत करो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >