ऐश्वर्या राय के Cannes लुक का विवेक अग्निहोत्री ने उड़ाया मजाक! ट्रोल होने पर दी सफाई, बोले- मेरे कमेंट का...

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तसवीर शेयर कर ट्विटर पर कुछ लिखा है. ट्वीट वायरल होते ही फिल्ममेकर ने एक और ट्वीट कर बड़ी बात कह दी है.

कान्स फिल्म महोत्सव (Cannes Film Festival) में इस साल भारत से कुछ मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. रेड कार्पेट पर सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, सपना चौधरी, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर ने अपना जादू चलाया. इसमें हर बार की तरह ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) ने अपना जादू बिखेरा. ऐश्वर्या सिल्वर कलर के गाउन में नजर आई. हालांकि कुछ लोगों को उनका ये लुक पसन्द नहीं आया तो कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की. इस बीच फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने ऐसा ट्वीट किया, जो वायरल होने लगा.

विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर किया ट्वीट!

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तसवीर शेयर कर ट्विटर पर कुछ लिखा है. उन्होंने लिखा है कि, क्या आप लोगों ने ‘कॉस्टयूम स्लेव्स’ नामक शब्द के बारे में सुना है. वे ज्यादातर लड़कियां हैं (इस मामले में एक उपयुक्त पुरुष). आप उन्हें अब भारत में भी लगभग हर फीमेल सेलेब्स के साथ देख सकते हैं. हम इतने असहज फैशन के लिए इतने मूर्ख और अप्रेसिव क्यों बनते जा रहे हैं?”

फिल्म निर्माता ने दी सफाई

विवेक अग्निहोत्री का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके इस ट्वीट पर ऐश्वर्या राय के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे है. एक फैन ने लिखा, आप ईर्ष्या क्यों कर रहे हो. कान्स ने आपको आमंत्रित नहीं किया. एक अन्य यूजर ने लिखा, पर्सनल च्वाइस. आपका कोई भी जजमेंटल बिजनेस नहीं है. हालांकि विवेक अग्निहोत्री ने अगले ट्वीट में लिखा, मेरे कमेंट का ARB से कोई लेना-देना नहीं है. यह केवल ‘कॉस्टयूम स्लेवरी’ की अजीब अवधारणा के बारे में है. और एआरबी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. वह सिर्फ एक मॉडल/फैशन एंबेसडर हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने कान्स से अपनी कई सारी तसवीरें फैंस के साथ शेयर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >