Viral Video: विराट कोहली और प्रीति जिंटा का वायरल वीडियो बना इंटरनेट का चहेता, आपने देखा क्या

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें विराट कोहली प्रीति जिंटा को फोन में कुछ दिखा रहे हैं. नेटिजन्स का मानना है कि क्रिकेटर अपने बच्चों वामिका और अकाय की तसवीरें दिखा रहे हैं. क्लिप में प्रीति विराट के फोन में कुछ फोटोज देखती हैं और मुस्कुराना शुरू कर देती है. अगर आपने अभी तक यह वायरल वीडियो नहीं देखा है, तो जरूर देखें.

Viral Video: इन-दिनों आईपीएल मैच चल रहा है. हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ. मैंच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ बाउंड्री लाइन के पास चिटचैट करते स्पॉट किया गया. विराट ने प्रीति को अपने फोन पर कुछ दिखाया और फैंस ने क्यास लगाया कि क्रिकेटर गर्व से उन्हें अपने बच्चों वामिका और अकाय की तस्वीरें दिखा रहे थे. प्रीति फोन में तसवीर देखने के बाद मुस्कुराती हुई नजर आई. दिल को छू लेने वाली इस क्लिप ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. एक यूजर ने लिखा, ”एक पिता चाहे कितना भी फेमस हो.. अपने बच्चे की तसवीर तो दिखाता ही है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”विराट कितने प्यारे है… अपने बच्चों की फोटो को दिखा रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वाह विराट अकाय और वामिका को दिखा रहे हैं.” विराट और अनुष्मा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. क्रिकेटर को फैमिली मैन कहा जाता है, क्योंकि वह अक्सर मैच के बाद अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करते हैं और चिटचैट करते देखें जाते हैं. वह फैमिली संग हॉलीडे भी मनाते हैं, लेकिन तसवीरें पर्सनल रखते हैं.

यह भी पढ़ें- Rohit Shetty ने सालों बाद शाहरुख खान संग हुई लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने फैसला किया कि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >