क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इस घर की कीमत 18.29 करोड़ बताई गई हैं. घर का कार्पेट एरिया 2,644 वर्ग फीट है. इसके साथ 316 वर्ग फीट का एक्सक्लूसिव स्पेस और तीन कार पार्किंग की सुविधा शामिल है.
Virat Kohli Anushka Sharma Bought New Apartment: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खरीदा नया अपॉर्टमेंट
पेपर्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को हुई थी. इस दौरान 1.09 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और 30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस जमा की गई. अगर इस डील की प्रति वर्ग फीट कीमत निकाली जाए, तो यह करीब 69,159 प्रति वर्ग फीट बैठती है. इससे साफ पता चलता है कि मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स में लग्जरी घरों की डिमांड और प्रीमियम प्रॉपर्टी की वैल्यू लगातार मजबूत बनी हुई है. हालांकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ओर से इस डील को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
Virat Kohli Luxury Real Estate Portfolio: विराट कोहली का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है लग्जरी
दिल्ली में पले-बढ़े विराट कोहली के पास गुरूग्राम का पॉश डीएलएफ फेज 1 में भी करीब 10,000 वर्ग फीट का बंगला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आलीशान घर की अनुमानित कीमत करीब 80 करोड़ है. इस प्रॉपर्टी में प्राइवेट स्विमिंग पूल, हाई-टेक जिम और कई प्रीमियम सुविधाएं मौजूद हैं.
Alibaug Property: अलीबाग में भी है प्रोपर्टी
जनवरी 2026 में विराट और अनुष्का ने अलीबाग में आवास बीच के पास स्थित जिराद गांव में 5 एकड़ से ज्यादा जमीन करीब 37.86 करोड़ में खरीदी. प्रॉपर्टी रिकॉर्ड्स के मुताबिक, यह डील दो साथ लगे हुए लैंड पार्सल्स की थी, जिनका कुल एरिया करीब 21,010 वर्ग मीटर है. इस खरीद की रजिस्ट्रेशन 13 जनवरी 2026 को पूरी की गई थी.
Virat Kohli Anushka Sharma Villa In Alibaug: अलीबाग में विला बना चुके हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
ये कपल पहले भी अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीद चुका है. साल 2022 में दोनों ने करीब 8 एकड़ जमीन 19 करोड़ में खरीदी थी. इसी प्लॉट पर उन्होंने एक लग्जरी विला बनवाया है, जिसमें टेम्परेचर-कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल, कस्टम-डिज़ाइन किचन, चार मॉडर्न बाथरूम, जैकूजी, बड़ा गार्डन, कवर पार्किंग और स्टाफ के लिए अलग क्वार्टर्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
