Viral Video: हेमा मालिनी ने खरीदी नई चमचमाती लग्जरी कार, गणपति उत्सव में किया पूजन

Viral Video: हेमा मालिनी ने गणपति उत्सव के मौके पर नई लग्जरी कार एमजी एम9 खरीदी. वायरल वीडियो में वे कार का पूजन करतीं और ड्राइविंग सीट पर पोज देती नजर आईं.

Viral Video: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी ने अपने कार कलेक्शन में एक और लग्जरी वाहन शामिल कर लिया है. गणपति उत्सव की धूमधाम के बीच उन्होंने नई कार खरीदी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हेमा मालिनी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वह पहले कार का पूजन करती दिखीं और उसके बाद खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर पोज दिया. उनकी नई एमजी एम9 कार को खास अंदाज में सजाया गया है. इसमें रंग-बिरंगे गुब्बारे भरे गए थे और पीछे की ओर फैमिली फोटोज की लड़ी लगी थी, जिसे अभिनेत्री निहारते हुए दिखीं.

नई कार की खरीद पर फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. बता दें कि हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

गणपति उत्सव में शामिल हुईं हेमा मालिनी

अभिनेत्री ने गणेश चतुर्थी पर अपने घर बप्पा का स्वागत किया और गणेशोत्सव की झलकियां फैंस के साथ शेयर की थीं. फिल्मों की बात करें तो हेमा मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा से की थी और बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया.

यह भी पढ़े: Jee Le Zaraa Movie: क्या डिब्बा बंद हुई प्रियंका-आलिया भट्ट और कैटरीना की ‘जी ले जरा’? फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >