Viral Video: हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया ने दी फ्लाइंग KISS, IND vs PAK मैच में उड़ाया फैंस के होश

IND vs PAK: हार्दिक पांड्या की कथित गर्लफ्रेंड जैस्मीन वालिया भारत और पाकिस्तान मैच को देखने दुबई पहुंची थी. जैस्मीन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टैंड में बैठी नजर आई.

IND vs PAK: दुबई में 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. विराट कोहली ने अपने शतक से मैच को जीता दिया. देश में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर फैंस मैच के कई क्लिप शेयर कर रहे हैं. इस बीच एक वीडियो ने फैंस का ध्यान खींच लिया, जिसमें ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया नजर आ रही है. वह मैच में हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करने पहुंची थी. वीडियो में जैस्मीन, अक्षर पटेल की पत्नी के बगल में बैठकर टीम का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया. जैस्मीन ने व्हाइट कलर का टॉप और स्टाइलिश सनग्लासेस पहना था. जैसे ही कैमरा उनपर फोकस हुए, जैस्मीन ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन और उसके बाद फ्लाइंग किस भी दिया. हार्दिक के फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैस्मीन और हार्दिक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के डेटिंग की अफवाह तब उड़ी थी, जब दोनों पिछले साल अगस्त में एक साथ ग्रीस में छुट्टियां मनाते दिखे थे. जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अनुष्का शर्मा ने 3 इमोजी पोस्ट कर विराट कोहली पर लुटाया प्यार, भारत की जीत पर जावेद अख्तर बोले- बहुत गर्व महसूस कर रहे

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: विराट कोहली के शतक जड़ने के बाद प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो हो रहा वायरल, किंग कोहली को दिया था जीत का ये मंत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >