Viral Girl Monalisa Video: कभी 'माला वाली गर्ल' कहलाईं मोनालिसा की बिगड़ी हालत, नए वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Viral Girl Monalisa Video: महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा का नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में उनकी हालत पहले जैसी नहीं दिख रही, जिससे फैंस परेशान हैं. जानिए क्या है पूरा मामला.

Viral Girl Monalisa Video: महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मध्य प्रदेश की वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका नया वीडियो है, जिसने फैंस को हैरान और परेशान कर दिया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बेहद साधारण लुक में नजर आ रही हैं और एक ऐसी भाषा में बात कर रही हैं, जिसे लोग समझ नहीं पा रहे. मुस्कुराते हुए भी उनके चेहरे से थकान और परेशानी साफ झलक रही है.

यहां देखें वीडियो-

मोनालिसा की हालत देख फैंस परेशान

मोनालिसा जहां पहले मेकओवर के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नजर आती थीं, वहीं अब इस वीडियो में वह बिल्कुल वैसी ही सादगी में दिख रही हैं जैसी वो महाकुंभ में माला बेचते समय थीं.

वीडियो वायरल होते ही फैंस के रिएक्शन आने लगे. एक यूजर ने लिखा, “क्या हालत हो गई है तुम्हारी?” दूसरे ने कहा, “पहचान में नहीं आ रही हो, सब ठीक है ना?” वहीं किसी ने पूछा, “फिल्म का क्या हुआ?”

मोनालिसा की डेब्यू फिल्म का क्या हुआ?

बता दें, मोनालिसा को वायरल होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट किया था. उन्होंने फिल्म 21 लाख रुपये में साइन भी कर ली थी और एक्टिंग ट्रेनिंग शुरू की थी, लेकिन बीच में डायरेक्टर कानूनी विवादों में फंस गए और प्रोजेक्ट अधर में लटक गया. इसके बाद मोनालिसा एक्टर उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ में नजर आई थीं, जो लोगों को काफी पसंद आया था.

हालांकि, उनके नए वीडियो ने लोगों को एक बार फिर उनकी तबीयत और मानसिक स्थिति को लेकर हैरान कर दिया है. फिलहाल, उनकी फिल्म और करियर से जुड़ा कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस उनकी भलाई की कामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Crime Season 3 Trailer: ‘बड़ी दीदी’ हुमा कुरैशी बनाम शेफाली शाह, महिला तस्करी के अंधेरे जाल को उजागर करती खौफनाक जंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >