Vinod Khanna Birth Anniversary: जब स्टारडम छोड़ अध्यात्म के रास्ते पहुंचे विनोद खन्ना, 6 साल तक छुपाया ये राज

Vinod Khanna Birth Anniversary: विनोद खन्ना भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं. उनका जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान में हुआ था. एक्टर ने अपने करियर में सजना, चांदनी, अमर अकबर एंथनी, दयावान, हाथ की सफाई और हेरा फेरी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

Vinod Khanna Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना की आज 78वीं बर्थ एनिवर्सरी है. एक्टर का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उनके पिता किशनचंद खन्ना पेशावर के एक नामी कारोबारी थे, लेकिन देश के बंटवारे के बाद वह अपने परिवार के साथ पेशावर से मुंबई आ गए थे. ऐसे में आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम उनके जीवन से जुड़े कई दिलजस्प किस्सों से रूबरू कराएंगे.

स्टारडम छोड़कर चुना अध्यात्म का रास्ता

बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर थे. उन्होंने अपने करियर में कई अच्छी फिल्में दी और इंडस्ट्री के नामी एक्टर बन स्टारडम कायम रखा. लेकिन फिर अचानक वह अपना सब कुछ छोड़कर आध्यात्म के रास्ते ओशो के पास चले गए थे और फिर वह अमेरिका के एक आश्रम में रहने लगे थे. यह फैसला उन्होंने तब लिया जब उनका करियर पीक पर था. हालांकि, कुछ वक्त बाद ही वह अपने एक्टिंग के रास्ते निकल पड़े थे.

Also Read: Yash Chopra Birth Anniversary: कैसे इंजीनियर बनने वाला लड़का बन गया रोमांस का बादशाह, जानिए यश चोपड़ा की मजेदार कहानी

Also Read: Tapan Sinha Birth Anniversary: भविष्य की कहानी कहने वाले तपन दा, मां से पैसे उधार लेकर बनायी पहली फिल्म

विनोद खन्ना की फिल्में

विनोद खन्ना आन मिलो सजना, चांदनी, अमर अकबर एंथनी, दयावान, हाथ की सफाई, हेरा फेरी, इंसाफ, कच्चे धागे, मन का मीत, मेरा गांव मेरा देश, मुकद्दर का सिकंदर, हेरा फेरी, परवरिश, सत्यमेव जयते और द बर्निंग ट्रेन जैसी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं.

एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी आजमाया हाथ

विनोद खन्ना ने एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था. उन्होंने साल 1997 में भाजपा के टिकट पर पंजाब की गुरदारपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की. फिर वह राजनेता बने और लोगों के दिलों में छा गए.

6 साल तक छुपाया ये राज

विनोद खन्ना ने अपनी जीवन में 6 साल तक एक ऐसा राज छुपाया, जिसके बाहर आने पर उनके फैंस का दिल टूट गया था. दरअसल, विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे. इस बात को उन्होंने अपने फैंस से 6 सालों तक छुपाया. इस बात का खुलासा उन्होंने तब किया जब वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए अपने चुनाव क्षेत्र गुरदासपुर पहुंचे थे. यहां उनसे जब सवाल किया कि वह काफी वक्त से गायब क्यों थे? तो उन्होंने बताया कि उन्हें कैंसर है और इसका इलाज अभी जारी है. साथ ही वह जल्द ही ठीक भी हो जायेंगे. लेकिन भगवान को शायद कुछ और ही मंजूर था. विनोद खन्ना ने 27 अप्रैल, 2017 को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >