Vijay 69 Trailer: अलग अवतार में नए पीढ़ी को सबक सिखाने इस दिन आएंगे Anupam Kher, विजय 69 ट्रेलर रिलीज

Vijay 69 Trailer: अनुपम खेर की नई फिल्म ‘विजय 69’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, फिल्म के राइटर-डायरेक्‍टर अक्षय रॉय हैं. फिल्म की कहानी 69 साल के विजय के इर्द गिर्द घूमती है, जो मरने से पहले अपने सपनों को पूरा करना चाहता है.

Vijay 69 Trailer: हर इंसान चाहता है कि जब वह इस दुनिया से जाए, तो लोग उसे उसके अच्छे कर्मों के लिए उसे याद करें, न कि दो दिन रोए और फिर भूल जाएं. ऐसी ही सोच 69 साल के विजय भी रखते हैं, जो इस दुनिया से जाने से पहले कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिसे पूरी दुनिया याद रखे. आज हम उसी विजय की कहानी लेकर आए हैं, जिसे आप अनुपम खेर की विजय 69 में देख सकते हैं. इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. इसे देखने के लिए आपको थिएटर्स तक जाने की मेहनत नहीं करनी होगी बल्कि आप घर बैठे ही कुछ दिनों इसे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

विजय 69 का ट्रेलर रिलीज

अनुपम खेर की फिल्म विजय 69 के ट्रेलर में वह एक छोटे बच्चे की तरह जिद करते और नई पीढ़ी पर गुस्सा उतरते नजर आते हैं. वह इस बात को मानने की लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं कि वह बूढ़े हो गए हैं. इसी बीच वह अपने दोस्त चंकी पांडे से कहते हैं उन्होंने जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं किया, जिसके लिए लोग उन्हें याद करें. फिर वह आखिर में ट्रायथलॉन पूरा करके और एक नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. इसपर चंकी पांडे और उनके बाकी दोस्त अनुपम का मजाक उड़ाते हैं. लेकिन वह हर नहीं मानते और अपने सपने को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं.

विजय 69 के बारे में

अनुपम खेर की फिल्म विजय 69 का निर्देशन अक्षय रॉय ने किया और फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है. वहीं, फिल्म को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्‍म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 8 नवंबर को रिलीज होगी.

‘अनुपम सर के साथ काम करना एक ग‍िफ्ट था’

राइटर-डायरेक्‍टर अक्षय रॉय कहते हैं, ‘विजय 69 दूसरे मौके की कहानी है. हमने जो सोचा था कि हम बनेंगे और हम वास्तव में क्या बन गए, यह इसी के बीच के अंतर के बारे में है. यह जुनून, दृढ़ संकल्प और दृढ़ता के बारे में है. अनुपम सर के साथ काम करना एक ग‍िफ्ट था. उन्‍होंने न केवल खुद को पूरी तरह से इस किरदार में ढाला है, बल्‍क‍ि इस रोल के लिए उनकी गहराई बताती है कि वह कितने दुर्लभ एक्‍टर हैं.’

Also Read: OTT Adda: नेटफ्लिक्स के इस पॉपुलर सस्पेंस थ्रिलर शो के दूसरे सीजन की रिलीज डेट आई सामने, जाने कब होगा स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >