Vicky Kaushal Upcoming Films: छावा की ऐतिहासिक सफलता के बाद इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे विक्की, मचाएंगे तहलका

Vicky Kaushal Upcoming Films: छावा की सफलता के बाद विक्की कौशल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. एक्टर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सरदार उधम’, ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी मूवीज में काम कर चुके हैं.

Vicky Kaushal Upcoming Films: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक विक्की कौशल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. विक्की ने साल 2015 में फिल्म ‘मसान’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से सबको इम्प्रेस कर दिया था. उन्होंने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सरदार उधम’, ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इस साल 14 फरवरी को रिलीज हुई छावा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. आज उनके बर्थडे पर आपको बताते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में.

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर में विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे. फिल्म इसी साल क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसके रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया. ये एक रोमांटिक फिल्म होगी, जो अब साल 2026 में मार्च में रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में विक्की और रणबीर दोनों एयर ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे.

महावतार

स्त्री के निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म महावतार में चिरंजीवी परशुराम के किरदार में दिखेंगे. शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है और फिल्म अगले साल 2026 में क्रिसमस पर रिलीज होगी. निर्माता दिनेश विजान ने फिल्म को लेकर कहा था कि ये मैडॉक फिल्म्स का अब तक का सबसे बड़ा प्रोडक्शन वेंचर होगा.

तख्त

ऐतिहासिक पारिवारिक ड्रामा तख्त को लेकर भी विक्की कौशल काफी चर्चा में है. ये करण जौहर की ओर से निर्देशित है इसकी शूटिंग बहुत पहले ही शुरू होनी थी. हालांकि कोविड-19 महामारी और अन्य कई कारणों से फिल्म शुरू नहीं हो पाई.

यह भी पढ़ें Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >