Vedaa OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर किस्मत आजमाने आ रही है जॉन अब्राहम की ‘वेदा’, जानें कब और कहां देखें

Vedaa OTT Release: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’ अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. फिल्म 15 अगस्त को राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ के साथ रिलीज हुई थी.

Vedaa OTT Release: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. यह फिल्म 15 अगस्त को दो बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश हुई थी और बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. हालांकि, फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी की एक्टिंग और एक्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसलिए वह लगातार फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की डिमांड कर रहे थे. जिसके बाद एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने के लिए फिल्म वेदा ओटीटी पर रिलीज होगी. आइए बताते हैं आप इस फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं.

कब और कहां देखें वेदा?

जी5 ने जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके डिजिटल प्रीमियर का ऐलान किया है. वीडियो शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा है कि, ‘न्याय की इस लड़ाई में वो रुकने वाली नहीं है. कल वेदा को जी5 पर देखें.’ यानी कि जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा 10 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी. जिसका मतलब है कि यह फिल्म देखने के लिए आपको ज्यादा नहीं बस कुछ घंटे का इंतजार करना पड़ेगा.

Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

Also Read: Friday Release: शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, एक या दो नहीं, एक साथ रिलीज होंगी 9 फिल्में

फिल्म के बारे में

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था. इस फिल्म में जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, फिल्म में स्त्री 2 के एक्टर अभिषेक बनर्जी विलेन के किरदार में हैं. वेदा 15 अगस्त को राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ के साथ रिलीज हुई थी. फिल्म ने भारत में 22.54 करोड़ का कलेक्शन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >