Varun Dhawan Net Worth: कितने अमीर हैं वरुण धवण, बेबी जॉन एक्टर की कुल संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान

Varun Dhawan Net Worth: वरुण धवन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की है, जो हिट साबित हुई. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है और वह किन लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं.

Varun Dhawan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन-दिनों एक्शन थ्रिलर बेबी जॉन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एटली कुमार की ओर से निर्मित मूवी में दमदार एक्शन सीक्वेंस होंगे, जो ड्रामा और रोमांच से भरपूर होगा. फिल्म में अभिनेता एक ऐसे पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो अपनी बेटी को बदमाश राजनेता से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. इसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी हैं. फिल्म रिलीज से पहले आइये जानते हैं वरुण धवण कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.

कितना है वरुण धवण का नेटवर्थ

जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवण ने बेबी जॉन के लिए 25 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम ली है. वहीं उनकी कुल संपत्ति 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 205 करोड़ रुपये है. कथित तौर पर, अभिनेता ब्रांड विज्ञापनों, स्टेज शोज और फिल्मों से कमाई करते हैं.

लग्जरी कारों के मालिक हैं वरुण धवण

वरुण धवण मुंबई में जुहू के पास 4bhk अपार्टमेंट में रहते हैं. इस घर को उनकी मां करुणा धवन ने डिजाइन किया था. बेबी जॉन अभिनेता के पास रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें भी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी शुरुआत की. उसके बाद वह ‘भेड़िया’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘कलंक’, ‘दिलवाले’, ‘बवाल’, ‘जुड़वा 2’, ‘अक्टूबर’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे.

Also Read- Baby John Cast Fees: वरुण धवन ने वसूली इतनी रकम, सलमान खान-कीर्ति सुरेश की फीस जान चौंक जाएंगे आप

Also Read- Baby John Advance Booking: बिहार-असम में वरुण धवन की फिल्म का दिखा क्रेज, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >