Urvashi Rautela ने खोली पोल, Dating App पर हैं बॉलीवुड के ये 2 चार्मिंग एक्टर्स, एक गर्लफ्रेंड वाला और एक तलाकशुदा

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस की मानें तो उन्होंने बॉलीवुड के दो हैंडसम हंक को एक डेंटिग ऐप पर देखा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती है. उर्वशी आखिरी बार फिल्म नेशनल यूनिवर्सिटी में नजर आई थी. एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने दावा किया है कि ऋतिक और आदित्य दोनों ही एक डेटिंग ऐप पर है. उर्वशी ने बताया कि आदित्य और ऋतिक की प्रोफाइल उन्होंने डेटिंग ऐप पर देखी है.

किस डेटिंग ऐप पर है ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर

उर्वशी रौतेला ने हाउटरफ्लाई से एक बातचीत में ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर को लेकर बड़ा दावा किया है. एक्ट्रेस ने बताया, ”मैं राया (डेटिंग ऐप) पर हूं, लेकिन ये दोस्तों के लिए है और वहां पर मैं किसी और चीज के लिए नहीं हूं. ऋतिक भी राया पर है. मैंने आदित्य रॉय कपूर को भी देखा है. इसके अलावा कई सारे सेलेब्स भी इस ऐप पर है.”

क्या उर्वशी रौतेला ने ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर को राइट स्वाइप किया

इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ”मेरे पास उनके नंबर पहले से है. मैं उन्हें राइट स्वाइप क्यों करूंगी. इसके अलावा, अगर मेरे पास फ्री टाइम है और उनके पास भी फ्री टाइम है, तो हम बात कर सकते हैं. इसके अलावा लोगों को आपके पास रिक्वेस्ट भेजने के लिए पैसे देने होते हैं.”

किसे डेट कर रहे ऋतिक रोशन

भले ही ऋतिक रोशन को लेकर उर्वशी रौतेला ने बड़ा दावा किया है, लेकिन ऋतिक, सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. दोनों रिलेशनशिप में है और अक्सर साथ में किसी इवेंट या पार्टी में दिख जाते हैं.

आदित्य रॉय कपूर किसे डेट कर रहे

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे रिलेशनशिप में थे. हालांकि कुछ महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया है. फिलहाल वो अभी सिंगल है.

Also Read- Stree 2 की सफलता से गदगद हुए ऋतिक रोशन, फिल्म की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये हमारे सिनेमा…

Also Read- Shahrukh Khan नहीं ऋतिक रोशन थे फिल्म ‘डॉन’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद, फरहान अख्तर ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >