Upcoming October Release: इस अक्टूबर बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, आ रही हैं ये जबरदस्त 6 फिल्में

Upcoming October Release: अक्टूबर का महीना मूवी लवर्स के लिए काफी खास है. इस महीने एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में लाइनअप हैं, जिसमें रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ और आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ भी शामिल है.

Upcoming October Release: सितंबर के आखरी हफ्ते में जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ रिलीज होगी. जिसके लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि इसके बाद कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही है और आपके एंटरटेनमेंट में रुकावट होगी तो आप गलत हैं क्योंकि देवरा के बाद भी आपके एंटरटेनमेंट का सिलसिला जारी रहेगा. अक्टूबर में कई बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं. इस लिस्ट में आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘जिगरा’ भी शामिल है.

वेट्टैयन

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल कर रहे हैं.

जिगरा

आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को थियेटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन वसन बाला कर रहे हैं. वहीं, फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर और आलिया भट्ट कर रहे हैं.

Also Read: Stree 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर छाएगा सरकटे का आतंक, देखने के लिए करना पड़ेगा ये इंतजाम

Also Read: Netflix Release: अक्टूबर में होगी एंटरटेनमेंट की बौछार, ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं 21 फिल्में-सीरीज

मार्टिन

कन्नड् सुपरस्टार ध्रुव सरजा की पैन इंडिया फिल्म ‘मार्टिन’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘मार्टिन’ का 200 करोड़ रुपए के बजट पर तैयार किया गया है.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी 11 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे देखकर आपको काफी मजा आएगा.

बैडएस रवि कुमार

मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जिसके बाद यह फिल्म आखरिकार 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वेनम द लास्ट डांस

बॉलीवुड के बाद अक्टूबर में हॉलीवुड का भी तड़का लगने वाला है. अक्टूबर में हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन सीरीज ‘वेनम’ का दूसरा पार्ट ‘वेनम द लास्ट डांस’ 25 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >