Udit Narayan ने लाइव शो के दौरान फीमेल फैंस को किया KISS, VIDEO वायरल होते ही सोशल मीडिया पर होने लगा हंगामा

Udit Narayan Viral Video: उदित नारायण का इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा. वीडियो में सिंगर शो के दौरान फीमेल फैंस को किस करते दिख रहे हैं. उनकी इस हरकत पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

Udit Narayan Viral Video: सोशल मीडिया पर सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सिंगर लाइव परफॉरमेंस के दौरान कई फीमेल फैंस को किस करते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं. दरअसल, उदित स्टेज पर टिप टिप बरसा पानी परफॉर्म कर रहे थे, तभी उनके पास एक फीमेल फैन सेल्फी क्लिक करने गई. इस दौरान उस फीमेल फैन ने सिंगर के गाल पर किस किया, जिसके बाद उदित ने उसके होठों पर किस कर लिया.

उदित नारायण ने फीमेल फैंस को किया किस

सिंगर उदित नारायण के कई वीडियोज अब एक्स पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अलग-अलग फीमेल फैंस को किस करते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में सिंगर एक और महिला को किस करते दिख रहे हैं. हालांकि उनकी ये हरकत को देखकर यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उदित नारायण, बिल्कुल नहीं.मुझे उम्मीद है कि यह AI है. अगर नहीं…तो पूरी विरासत पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी. एक यूजर ने लिखा, ये क्या कर रहे उतित नारायण. उनसे ये उम्मीद नहीं थी. एक यूजर ने लिखा, वह सचमुच फैंस से विनती कर रहा था कि वह अंदर आ जाए ताकि वह उसे किस सके. एक यूजर ने लिखा, क्या ये वीडियो एआई से बनाया गया है.

उदित नारायण की ओर से नहीं आया कोई कमेंट

उदित नारायण ने अभी तक इस घटना पर कोई कमेंट नहीं किया है. हालांकि उनके कई फैंस को लगता है कि ये वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है. कुछ यूजर्स उनका सपोर्ट कर रहे कि जब सिंगर ने फीमेल फैंस को किस किया तो किसी ने भी कुछ नहीं कहा. गौरतलब है कि सिंगर ने कई भाषाओं में गाना गाया है, जिसमें नेपाली, भोजपुरी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, बंगाली, सिंधी, उड़िया, मलयालम और असमिया शामिल है. उन्होंने चार बार नेशनल अवॉर्ड जीता है. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में गाना गाया है, जिसमें वीर-जारा, धड़कन, पुकार, रंगीला, कयामत से कयामत तक, लगान, देवदास शामिल हैं. वह कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट बनकर भी जा चुके हैं.

यह भी पढ़ेंUdit Narayan Birthday: मां से मिली प्रेरणा से लेकर 100 रुपए महीना कमाने तक, सुरों के बादशाह का संघर्ष भरा जीवन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >