उदित नारायण ने लाइव शो में कई फीमेल फैन को Lip Kiss करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सब दीवानगी होती है…

उदित नारायण अक्सर अपने गानों की वजह से खबरों में बने रहते हैं. हालांकि इस बार सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फीमेल फैन को किस करते दिखे. वीडियो वायरल होते ही सिंगर सवालों के घेरे में आ गए. अब इसपर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उदित नारायण इस समय अपने एक वीडियो को लेकर अचानक चर्चा में आ गए. वीडियो में सिंगर अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान फीमेल फैंस को लिप किस करते दिखे थे. वीडियो वायरल होते ही इसपर हंगामा होने लगा. यूजर्स सिंगर की आलोचना करने लगे. अब इसपर सिंगर की ओर से रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि ये सब दीवानगी होती है. उसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए.

उदित नारायण ने फीमेल फैन को लिप करने पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल, उदित नारायण एक शो में परफॉर्म कर रहे थे. वह स्टेज पर टिप टिप बरसा पानी गा रहे थे. तभी कुछ महिलाएं उनसे स्टेज के सामने सेल्फी के लिए आई. तभी एक्टर ने उन्हें किस कर लिया. अब इसपर मामले पर एचटी सिटी ने सिंगर से प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की. इसपर उन्होंने कहा कि, फैंस इतने दीवाने होते हैं ना. हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं. कुछ लोग ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और इसके जरिए अपना प्यार जताते हैं. उड़ा के क्या करना है अब इस चीज को. भीड़ में बहुत सारे लोग हैं और हमारे आस-पास बॉडीगार्ड भी हैं. फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है. इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, को हाथों पर किस करता है. ये सब दीवानगी होती है और उसपर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए.

उदित नारायण बोले- फैंस मुझसे प्यार करते हैं…

उदित नारायण ने कंट्रोवर्सी के पीछे एक उद्देश्य होने की आंशका जताई. उन्होंने कहा, ”मेरी फैमिली की इमेज ऐसी है कि हर कोई चाहता है विवाद हो. आदित्या चुपचाप रहता है, कंट्रोवर्सी में आता नहीं है. कई को ये लगता होगा. जब मैं गाता हूं तो एक पागलपन होता है, फैंस मुझसे प्यार करते हैं और मुझे लगता है कि उन्हें खुश रहने देना चाहिए. नहीं तो इस टाइप के लोग हम हैं ही नहीं. हमें भी उनको खुश करना होता है.”

यह भी पढ़ेंUdit Narayan ने लाइव शो के दौरान फीमेल फैंस को किया KISS, VIDEO वायरल होते ही सोशल मीडिया पर होने लगा हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >