Tumbbad Re-Release Collection: बॉक्स ऑफिस पर तुम्बाड का कब्जा, री-रिलीज के बाद भी करीना की फिल्म को छोड़ा पीछे

तुम्बाड और द बकिंघम मर्डर्स सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ओपनिंग डे पर किस फिल्म ने बाजी मारी, आपको बताते हैं. बता दें कि तुम्बाड री-रिलीज हुई है.

Tumbbad Re-Release Box Office Day 1: हॉरर मूवी तुम्बाड के री-रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है. मूवी में सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाया है. जब ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी, तो ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. हालांकि री-रिलीज के बाद मूवी को दर्शकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. वहीं, करीना कपूर की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स भी तुम्बाड के री-रिलीज के साथ रिलीज हुई. किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी, आपको बताते हैं.

तुम्बाड ने री-रिलीज के बाद पहले दिन की कितनी कमाई

फिल्म तुम्बाड ने ओपनिंग डे पर काफी शानदार प्रदर्शन किया. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो, पहले दिन मूवी ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये कलेक्शन पहले की तुलना में तुम्बाड से ज्यादा है. उस समय मूवी ने ओपनिंग डे पर 65 लाख रुपये का बिजनेस किया था.

फिल्म द बकिंघम मर्डर्स ने पहले दिन कितनी कमाई की

करीना कपूर की मूवी भी शुक्रवार को तुम्बाड के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस क्राइम थ्रिलर में बेबो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखी है. sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो, ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. तुम्बाड ने री-रिलीज के बाद तुम्बाड को पीछे छोड़ दिया.

2018 में तुम्बाड हिट हुई थी या फ्लॉप

जब तुम्बाड मूवी 2018 में रीलिज हुई थी, ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी. फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये था और इसने सिर्फ 12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, री-रिलीज के बाद सीन बदल गया है. इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है.

Also Read- Tumbbad 2: तुम्बाड 2 का हुआ ऐलान, फिर दिखेगा खौफ का मंजर, फिल्म को देख थर-थर कांपने लगेंगे दर्शक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >