Tumbbad 2: तुम्बाड 2 का हुआ ऐलान, फिर दिखेगा खौफ का मंजर, फिल्म को देख थर-थर कांपने लगेंगे दर्शक

सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड को दोबारा से री-रिलीज किया गया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है. ये एक हॉरर मूवी है और अब इसके सीक्वल की घोषणा हो गई है.

Tumbbad 2: सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई और अब एक बार फिर से इसे री-रिलीज किया गया. दर्शकों के बीच मूवी को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिली. अब जब दोबारा मूवी रिलीज हो गई है, तो दर्शक इसे लेकर एक्स पर प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं. अब फैंस जानकर खुश होंगे कि तुम्बाड पार्ट 2 आ रहा है.

क्या सच में तुम्बाड 2 आ रहा है

जी हां. सोहम शाह ने कंफर्म कर दिया कि तुम्बाड 2 आ रहा है. जैसे ही तुम्बाड सिनेमाघरों में री-रिलीज हुआ, इसके अंत में मेकर्स ने सीक्वल की पुष्टि कर दी. फिल्म खत्म होने के बाद स्क्रीन पर आता है, तुम्बाड 2, और उसके बाद जल्द ही आ रहा है. इसके वीडियो बना कर यूजर्स ने एक्स पर शेयर किया है.

सोहम शाह ने तुम्बाड 2 को लेकर क्या कहा

ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में सोहम शाह ने तुम्बाड 2 को लेकर कहा, उनकी इच्छा तुम्बाड 2 पर काम करने की है, लेकिन वो स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए कुछ समय लेना चाहते हैं. अब ऐसा लग रहा कि कहानी रेडी है और एक्टर मूवी की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे.

क्या तुम्बाड 2 के बाद तुम्बाड 3 भी आएगी

फ्रैंचाइजी के बारे में बात करते हुए सोहम शाह ने बताया कि, वो तुम्बाड 2, तुम्बाड 3 भी बनाना चाहते हैं या उससे ज्यादा भी, अगर पॉसिबिल हुआ तो. एक्टर ने ये भी कहा कि, तुम्बाड को फ्रैंचाइजी में बदलने के लिए स्क्रिप्ट तगड़ी होनी चाहिए.

तुम्बाड ने री-रिलीज के बाद ओपनिंग डे पर की कितनी कमाई

हॉरर मूवी तुम्बाड ने अपने री-रिलीज के बाद ओपनिंग ड पर करीब 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने कलेक्शन के मामले में करीना कपूर खान की मूवी द बकिंघम मर्डर्स को पछाड़ दिया.

Also read: साल 1997 में शुरू हुई थी तुम्बाड की कहानी, आज है इंडियन सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में से एक 

Also read:स्त्री 2 में सरकटे की दहशत के बाद सिनेमाघरों में जल्द लौट रहा है हस्तर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >