Triptii Dimri के लिए वरदान साबित हुई फिल्म एनिमल, बोली- संदीप रेड्डी वांगा सर को मुझ पर भरोसा था

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक्ट्रेस ने फिल्म एनिमल को लेकर बात की और इसे किसी वरदान से कम नहीं बताया.

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म “एनिमल” में काम करने के बाद वह रातोंरात नेशनल क्रश बन गई और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैसे रणबीर कपूर की इस मूवी के बाद उनकी जिंदगी बदल गई थी.

तृप्ति डिमरी ने फिल्म एनिमल को बताया वरदान

तृप्ति डिमरी ने फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा कि एनिमल के बाद उनकी जिंदगी ने 360 डिग्री करवट ली और रातोंरात सबकुछ बदल गया. उन्होंने फिल्म को एक वरदान जैसा बताया. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगा था कि लैला मजनू के बाद मुझे फेम मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म एनिमल से मेरी किस्मत चमकी. मुझे लगा कि चूंकि यह एक छोटा सा रोल था, मेरा क्या ही होगा, लेकिन निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा सर को मुझ पर भरोसा था. उन्होंने मुझसे कहा था कि यह फिल्म मेरे लिए बहुत अच्छी साबित होगी. उन्होंने जो कहा, वही हुआ… यह एक वरदान की तरह है और मुझे बहुत प्यार मिला. एनिमल की सफलता के बदौलत दर्शकों ने मेरी पिछली फिल्में बुलबुल, कला और लैला मजनू देखी.”

तृप्ति डिमरी इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, तृप्ति डिमरी आखिरी बार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म धड़क 2 में नजर आई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके अलावा, उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए भी चुना गया है. दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने के बाद उन्होंने उनकी जगह ली है. उनके पास अविनाश तिवारी और शाहिद कपूर के साथ भी एक फिल्म है. वह आलिया भट्ट के साथ अल्फा भी कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Worldwide Collection: 118 करोड़ की कमाई के साथ जॉली एलएलबी 3 ने इस फिल्म के कलेक्शन को किया ध्वस्त, अगला टारगेट सनी देओल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >