Triptii Dimri ने खरीदा सपनों का आशियाना, करोड़ों में कीमत, इतना है आलीशान

तृप्ति डिमरी के लिए ये साल काफी खास होने वाला है. उनके पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हाथ में है. अब वो एक आलीशान घर की मालकिन भी बन गई है.

फिल्म एनिमल के बाद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की किस्मत चमक गई. फिल्म में उनका किरदार छोटा सा था, लेकिन वो फैंस के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रही. इन दिनों वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग कर रही है. फिल्म को लेकर वो अपडेट देती रहती है. हाल ही में खबर आई थी कि वो धड़क 2 में नजर आने वाली है. इस बीच तृप्ति ने मुंबई के बांद्रा में आलीशान बंगला खरीद लिया है.


तृप्ति डिमरी का नया आशियाना
तृप्ति डिमरी के लिए ये साल काफी खास होने वाला है. उनके पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हाथ में है. अब वो एक आलीशान घर की मालकिन भी बन गई है. तृप्ति मुंबई के बांद्रा पश्चिम में एक प्रॉपर्टी की मालकिन बन हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में कार्टर रोड के पास एक आलीशान ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला बंगला खरीदा है. यह संपत्ति 2,193 वर्ग फीट में फैली हुई है. कथित तौर पर 14 करोड़ रुपये में खरीदी गई इस संपत्ति की पुष्टि इंडेक्सटैप.कॉम द्वारा प्राप्त दस्तावेजों से हुई.

Bhool Bhulaiyaa 3 से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, लाल बिंदी और काजल लगाए बेहद हसीन दिखीं तृप्ति डिमरी

Bhool Bhulaiyaa 3: अब ये एक्ट्रेस बनेगी ‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका,अक्षय कुमार की जगह नजर आएंगे कार्तिक आर्यन


तृप्ति डिमरी की अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी ‘धड़क 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखेंगी. ये करण जौहर की मूवी है. इसके बाद एक्ट्रेस अनुराग बसु की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगी. भूल भुलैया 3 दिवाली पर रिलीज होने वाली है और इसकी शूटिंग एक्ट्रेस कर रही है. इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का भी हिस्सा हैं जो 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी. गौरतलब है कि तृप्ति ने बुलबुल, कला, आशिकी 3, पोस्टर बॉयज, लैला मजनू में काम कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >