Yash Instagram: टॉक्सिक स्टार यश की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. फीमेल फैंस उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए घंटों लाइन में खड़ी रहती हैं. इंस्टाग्राम पर भी कन्नड़ सुपरस्टार का जलवा कायम है, उन्हें 14.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हालांकि इसके बावजूद यश खुद इंस्टाग्राम पर सिर्फ 1 शख्स को फॉलो करते हैं.
Toxic Star Yash Follows Radhika Pandit On Instagram: सिर्फ इस शख्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं टॉक्सिक स्टार यश
ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी दिलों की धड़कन, उनकी पत्नी राधिका पंडित है. मीडिया संग बात करते हुए टॉक्सिक एक्टर ने इसके पीछे की वजह भी बताई थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, ''हां, मैं उन्हें अपनी पत्नी कहता हूं, लेकिन वह मेरी इकलौती दोस्त भी हैं. मुझे उन्हें फॉलो तो करना ही पड़ेगा ना? वरना 0 फॉलोअर्स रह जाएंगे.''
Yash On Wife: वाइफ को लेकर क्या बोले यश
इसके बाद लविंग हसबैंड बनते हुए उन्होंने कहा, ''हम दोनों साथ बड़े हुए हैं. उन्होंने मुझे करीब से देखा है और मेरी जिंदगी का हिस्सा रही हैं. मैं खुद को बहुत खुश और ब्लेस्ड मानता हूं कि वह मेरी जिंदगी में हैं, क्योंकि वह मेरा मजबूत सहारा हैं. वह मेरी जिंदगी में मेरी कामयाबी देखकर नहीं आई थीं. उस वक्त मैं कोई नहीं था.'' यश ने कहा कि आज उनके पास बहुत कुछ है, लेकिन दोनों के लिए सबसे ज्यादा मायने एक-दूसरे का साथ और साथ बिताया हुआ वक्त रखता है. उन्होंने राधिका को अपनी जिंदगी का सबसे जरूरी इंसान बताया.
Yash-Radhika Pandit Love Story: कैसे शुरू हुई यश और राधिका की लवस्टोरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश और राधिका की पहली मुलाकात साल 2007 में टीवी शो 'नंदा गोकुला' के दौरान हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों ने कई सालों तक अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा. इसके बाद साल 2016 में गोवा में सगाई की और उसी साल शादी कर ली. साल 2018 में दोनों पहली बार पैरेंट्स बने और 2019 में उनके घर दूसरा बच्चा आया.
टॉक्सिक में नजर आएंगे यश
4 साल बाद 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के साथ यश बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वह 2022 में रिलीज हुई 'केजीएफ: चैप्टर 2' में नजर आए थे. फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है. दर्शक सोशल मीडिया पर इसे मस्ट वॉच और ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. एडवांस बुकिंग में भी मूवी ने धुआंधार कमाई की है.
