Rukimini In Toxic: यश और रुक्मिणी वसंत की नयी फिल्म ‘Toxic’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. फिल्म के कुछ सीन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. खासकर रुक्मिणी के बोल्ड अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. कोई इसे फिल्म की डिमांड बता रहा है तो कोई इसे जरूरत से ज्यादा बोल्ड कहकर ट्रोल कर रहा है. लेकिन रुक्मिणी की बोल्डनेस को सिर्फ ‘टॉक्सिक’ तक सीमित करके देखना शायद सही तस्वीर नहीं होगी.बॉलीवुड में इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में और एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने अपने किरदारों और सीन के जरिए बोल्डनेस की सीमाएं पार कर दी हैं.
Bold Scene in Bollywood is a Part of Story of Something Else: बॉलीवुड में बोल्ड सीन कहानी का हिस्सा या कुछ और ?
अब सवाल असल सवाल यह है कि क्या बॉलीवुड में बोल्डनेस अब सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं रही. बल्कि फिल्मों की मार्केटिंग और ऑडियंस को अट्रैक्ट करने का एक बड़ा हथियार भी बन चुकी है?
Rukmini Vasanth trolled for Bold Scene in Toxic: टॉक्सिक में रुक्मणी वसंत
टॉक्सिक में रुक्मिणी का करैक्टर शुरुआत से ही ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नजर आता है. फिल्म के शुरुआती हिस्से में यश के साथ उनका इंटिमेट सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई वीवर्स इसे फिल्म की कहानी का हिस्सा माना. वहीं कुछ लोगों ने इसे उन नेसेसरी बोल्डनेस का नाम दे रहे हैं. यही वजह है कि रुक्मिणी को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शंस दो हिस्सों में बंट गए हैं. एक तरफ उनकी परफॉर्मेंस और कॉन्फिडेंस की तारीफ हो रही है. दूसरी तरफ उन्हें लेकर ट्रॉल्लिंग भी देखने को मिल रही है. रुक्मिणी के अलावा, कियारा आडवाणी को भी टॉक्सिक में बोल्ड सीन के लिए ट्रोलिन्ग झेलनी पड़ी.
Tripti Dimri Nude Scene in Animal: तृप्ति डिमरी एनिमल
साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के इंटीमेट सीन काफी वायरल हुए थे, जब एक सीन में वह पूरी न्यूड हुई थी और रणबीर कपूर के साथ सोई हुई थी. इन दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर तृप्ति को काफी ट्रोल किया गया। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और उन्हें ‘नेशनल क्रश’ तक कहा जाने लगा। बाद में तृप्ति ने भी अपने इंटरव्यू में बताया कि ऐसे सीन करना उनके लिए आसान नहीं था और उनकी फैमिली काफी नाराज थी इस सीन से
Janhvi Kapoor Bold Scene in Peddy: जाह्नवी कपूर – ‘पेड्डी’
जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर भी उनके लुक और इंटिमेट सीन्स की चर्चा रही है. फिल्म में उनके और राम चरण के बीच की केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने ऐसे सीन्स को लेकर सवाल उठाए, वहीं कई दर्शकों ने दोनों की जोड़ी और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ भी की. फिल्म को लेकर चर्चा ने रिलीज से पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी.
Mallika Sherawat and Her Image of Boldness: मल्लिका शेरावत - मर्डर
मल्लिका शेरावत के मर्डर के सीन ने काफी जोर पकड़ा था. इमरान हाश्मी के साथ इंटीमेट सीन उस वक्त बॉलीवुड में ऐसी बहस छेड़ दी थी, जो आज भी याद की जाती है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ उसके एक्ट्रेस इमेज सबसे बड़ी चर्चा बन गए थे. इसके अलावा बिपाशा बसु, नेहा धूपिया, और जैकलीन भी इमरान हाश्मी के साथ अपने इंटिमेट सीन को लेकर ट्रोल हुई .
Dipika Padukone Trolled For Bold Scene in Gehraiyaan: दीपिका पादुकोण – ‘गहराइयां’
दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ में उनके और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच कई इंटिमेट सीन्स थे. फिल्म की रिलीज के बाद इन दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई. दीपिका के कुछ फैंस ने उनके अभिनय की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने बोल्ड कंटेंट को लेकर आलोचना की. हालांकि, फिल्म में रिश्तों की जटिलताओं और भावनात्मक पहलुओं को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया था.
Why Question on Rukmini Bolness in Toxic: आज रुक्मिणी पर सवाल क्यों?
इन सभी मामलों से यह साफ है कि बॉलीवुड में बोल्ड सीन आज भी चर्चा और बहस का विषय बनते हैं. जहां कुछ दर्शक इन्हें कहानी की जरूरत मानते हैं, वहीं कुछ लोग इन्हें लेकर अपनी असहमति जाहिर करते हैं. सोशल मीडिया के दौर में कलाकारों को मिलने वाली प्रतिक्रियाएं कई बार फिल्म की चर्चा को और ज्यादा बढ़ा देती हैं. आज सिर्फ रुक्मिणी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं. बॉलीवुड में कई दशकों से हीरोइन की स्क्रीन इमेज लगातार बदली है. कभी बोल्ड सीन कंट्रोवर्सी बानी तो कभी मेनस्ट्रीम सिनेमा का हिस्सा बन गयी.
